फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shaheed Diwas 2024: गांधी जी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है शहीद दिवस, इस मौके पर पढ़िए बापू के अनमोल वचन

Tue, 30 Jan 2024 08:20 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व भर में लोग उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। शहीद दिवस के मौके पर महात्मा गांधी के बताए आदर्शों को याद कर करने के लिए बापू के अनमोल विचार पढ़ें।  
विज्ञापन
1 of 7
महात्मा गांधी के अनमोल विचार - फोटो : amar ujala
Shaheed Diwas 2024 Quotes: देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी की जंग अहिंसा के मार्ग पर चलकर जीती। उन्होंने असहयोग आंदोलन, दांडी यात्रा, भारत छोड़ो आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलन के जरिए पूरे देश को एकजुट किया और अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया। खास बात ये है कि वह सत्य, अहिंसा और आदर्शों के मार्ग पर पूरा जीवन चलते रहे।

हालांकि देश को गणतंत्र बनते वह न देख सके और 30 जनवरी 1948 को उनका निधन हो गया। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को प्रतिवर्ष शहीद दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन देश के शहीदों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। शहीद दिवस पर देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है, जिन्होंने ब्रिटिश शासन से आजादी पाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

महात्मा गांधी आज दुनियाभर में अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं। विश्वभर में लोग उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत मानते हैं। शहीद दिवस के मौके पर महात्मा गांधी के बताए आदर्शों को याद कर करने के लिए बापू के अनमोल विचार पढ़ें।  
विज्ञापन

2 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

स्वास्थ्य ही सही धन है। सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ भी नहीं।
विज्ञापन

3 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

ताकत शारीरिक शक्ति से नहीं आती है
यह तो अदम्य इच्छाशक्ति से आती है।

4 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

कुछ करना है तो प्यार से करें, वरना न करें
विज्ञापन

5 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

आंख के बदले आंख पूरे विश्व को अंधा बना देगी
विज्ञापन

6 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

क्रूरता का उत्तर क्रूरता से देने का अर्थ अपने नैतिक व बौद्धिक पतन को स्वीकार करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गांधी जी के अनमोल वचन - फोटो : amar ujala

गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती, वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है। खुशबू ही उसका संदेश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें