नियमित व्यायाम और पैष्टिक आहार ही केवल स्वास्थ्य के लिए जरुरी नही है। अक अच्छा रिश्ता भी मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए जरुरी है। हार्वर्ड यूनीवर्सिटी द्वारा 800 लोगों पर किए शोध में यह पाया गया कि 50 वर्ष की आयु में जिनके पास संतोषजनक रिश्ते होते है वो 80 वर्ष की अवस्था में सबसे अधिक स्वस्थ रहते हैं। खूबसूरत रिश्ता ना सिर्फ स्वास्थ्य को बल्कि जीवन को भी बेहतर बनाता है। अगर आप पति-पत्नी भी अपने रिश्ते में प्यार की समस्या से जूझ रहे हैं या आपको ऐसा लगता है कि काम के दबाव में आप एक दूसरे को समय नही दे पा रहे हैं तो ये 5 डे चैलेंज जरूर ट्राई करें और अपने रिश्ते को बेहतर बनाएं।