क्या आपको पता है कि महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले लोगों को लंबे वक्त तक याद रखती हैं। महिलाओं की याददाश्त चेहरे को पहचानने और लोगों की बातों को याद रखने के मामले में पुरुषों से ज्यादा तेज होती है। किसी भाषण, लोगों की कही गई बात और किसी व्यक्ति का चेहरा याद रखने के मामले में महिलाएं, पुरुषों से अव्वल होती हैं। जबकि पुरुष इस मामले में फिसड्डी साबित होते हैं। एक नए शोध में यह दावा किया गया है।