फरवरी का महीना भले ही छोटा होता हो, लेकिन इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। कल रविवार 7 फरवरी से प्यार का हफ्ता यानी वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से शुरू होगी। इस दिन लोग अपनी पार्टनर को गुलाब का फूल देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। ऐसे में आपके अंदर भी इच्छा होगी कि आप भी अपने पार्टनर को गुलाब का फूल दें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन से रंग के गुलाब के फूल का मतलब क्या है? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। ताकि आपको पता चल सके कि आपको कौन से रंग का गुलाब किसे देना है और किसे नहीं।