फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: क्या आपका रिश्ता बोरिंग हो रहा है? ये चार टिप्स बढ़ाएंगे प्यार में उत्साह

Thu, 12 Jan 2023 11:38 AM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एक-दूसरे का साथ, ताकत बने यह प्रयास कीजिये - फोटो : फाइल फोटो
याद कीजिये शादी के ठीक बाद के वे कुछ साल जब दफ्तर से निकलने से पहले आप घर पर मैसेज या कॉल करके बताया करते थे, सुबह नाश्ते में बनी कोई भी डिश आपका मन खुश कर देती थी, कॉलोनी के बाहर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर टहलना भी अनमोल सा एहसास देता था और एक-दूसरे के साथ की गई गॉसिप आपको प्रसन्न कर दिया करती थी। क्या आप अब उन सभी चीजों को मिस करते हैं? क्यों आखिर शादी के 3-4 साल बाद रिश्ते बोरियत भरे लगने लगते हैं? अगर आपके रिश्ते पर भी यह बोरियत हावी है तो इन टिप्स को अपनाइए और दीजिये अपने रिश्ते को एक नया स्टार्ट। 
 
रिश्ते उम्रभर का निवेश हैं, खासकर पति-पत्नी के बीच का रिश्ता क्योंकि इससे बाकी सारे कई रिश्ते गहराई से जुड़े होते हैं और सबको साथ लेकर ही जीवन तय होता है। ऐसे में अगर पति-पत्नी के  रिश्ते में ही गर्माहट न बचे तो बाकी रिश्तों पर भी इसका बुरा असर पड़ना लाजमी होता है।
विज्ञापन

2 of 6
साझे होंगे प्रयास तो खुशियां होंगी पास - फोटो : iStock
जीवनभर का निवेश 

रिश्ते कभी भी पैकेज्ड फ़ूड की तरह नहीं हो सकते कि पैकेट से निकाला, गर्म किया और खा गए। ये पकने में भी समय लेते हैं और इनका स्वाद जिंदगी भर के लिए साथ रहता है। रिश्ते उम्रभर का निवेश हैं, खासकर पति-पत्नी के बीच का रिश्ता क्योंकि इससे बाकी सारे कई रिश्ते गहराई से जुड़े होते हैं और सबको साथ लेकर ही जीवन तय होता है। ऐसे में अगर पति-पत्नी के  रिश्ते में ही गर्माहट न बचे तो बाकी रिश्तों पर भी इसका बुरा असर पड़ना लाजमी होता है। यह हमेशा याद रखिये कि रिश्तों में किया यह निवेश हमेशा मुश्किल घड़ी में आपका साथ देता है, तब भी जब बाकी सब आपसे मुंह फेर लेते हैं। यह बात रिश्ते की शुरुआत से ही ध्यान रखें कि एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए प्रयास भी दोनों को मिलकर करने होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
ख़ुशी बांटने पर बढ़ती है - फोटो : Pixabay
इन तरीकों को ध्यान में रखें 
 
चुटकुलों की बारिश 

हंसी मजाक हमेशा इंसान के दिमाग को तरोताजा रखने का काम करता है। व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया पर आने वाले चुटकुले या कोई व्यंग्य अकेले हंसने के लिए नहीं होता। दिनभर में एक आध बार आप इस हंसी में अपने पार्टनर को भी शामिल कर सकते हैं। हां, किसी गंभीर स्थिति में ऐसा करने से बचें लेकिन कोशिश करें कि दिनभर में जब भी समय मिले एक-दूसरे के साथ हंसी के पल बाँटें। कोई रोमांटिक कॉमेडी मूवी, कोई कॉमेडी शो, डम्ब शराज जैसा कोई गेम आदि में साथ पार्टिसिपेट करें। हंसने के लिए बस बहाने की जरूरत होती है, इतना रस तो हर इंसान के भीतर होता ही है, बस उसे समय समय पर बाहर निकालने की जरूरत है। इससे आपको एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का भी मौका मिलेगा और मन खुश रहेगा। 

4 of 6
खुशनुमा यादें कीमती होती हैं - फोटो : social media
एक-दूसरे की मदद को याद करें
 
दाम्पत्य जीवन का मतलब होता है उम्रभर के लिए साथ रहना। कई बार ऐसी स्थितियां भी बनती हैं जब आप एक-दूसरे की कमियों और गलतियों को लेकर ज्यादा सोचने लगते हैं। यह स्थिति आपके बीच कड़वाहट को बढ़ाने का काम करती है। कोशिश करें कि जब भी ऐसी कोई स्थिति बने, आप उस समय को याद करें जब आपका पार्टनर आपकी मदद के लिए बिना किसी शर्त के साथ खड़ा था, बल्कि कई मामलों में तो उसने खुद को भी भुला दिया, आपके लिए। ये यादें आपके रिश्ते को फिर से मजबूत बनाने में बहुत मददगार होती हैं। जब आप यादों के बारे में सोचेंगे तो आपके मन में एक-दूसरे के लिए सम्मान और प्रेम की भावना भी बढ़ेगी और बहस भी टल जाएगी।  
विज्ञापन

5 of 6
मनोबल बढ़ाते हैं लव नोट्स
टिफिन के छोटे प्रेमपत्र 

ये कोई फ़िल्मी फंडा भर नहीं है। लंचबॉक्स में रखी एक छोटी सी चिट्ठी या नोट भी कभी कभी यह कहने का तरीका होता है कि मैं हर स्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, चिंता मत करना। इससे दफ्तर में चल रहे काम के दबाव या तनाव को कम करने में भी मदद मिलती है और विपरीत स्थिति से लड़ने की ताकत भी। यह काम पति-पत्नी दोनों एक-दूसरे के लिए कर सकते हैं। यदि दोनों ऑफिस जाते हैं तो टिफिन में ऐसे पॉजिटिविटी देने वाले या लव नोट्स रखें और यदि एक कोई घर पर रहता है तो घर पर कहीं उचित जगह पर ऐसे नोट्स छोड़कर जाएँ। इससे मन में एहसास भी होता है कि पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं की फ़िक्र भी है। यह छोटे से नोट्स बहुत सारे शब्दों की कमी पूरी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लॉंग ड्राइव के खुशनुमा पल
एक लॉन्ग ड्राइव 
कभी आपने शाम ढले काम से वापस लौटते मजदूरों को देखा है। चाहे साइकल पर हों या फिर किसी ट्रैक्टर पर सवार, वे अपने पार्टनर के साथ गंतव्य तक की इस छोटी सी राइड का भी आनंद लेते हैं, आने वाले कल का तनाव भुलाकर। यह सीखने की बात है। चाहे टू व्हीलर पर हो या फोर व्हीलर पर, एक लॉन्ग ड्राइव आपको तरोताजा बना सकती है। इसके लिए चलने से पूर्व यह तय करें कि रास्ते में दफ्तर या घर से जुड़ा कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं उठाएंगे जो आपको बहस करने पर मजबूर करे। यदि ऐसी कोई बात दिमाग में आये भी तो उसे किसी गाने या अच्छी बात के जरिये टालकर आगे बढ़ा जा सकता है। कोशिश बस यह होनी चाहिए कि आप दोनों मिले हुए इन पलों का आनंद उठा सकें और एक-दूसरे के साथ को भरपूर जी सकें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें