फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर से अक्सर हो जाती है लड़ाई, तो ये टिप्स आएंगे काम

Thu, 13 Apr 2023 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अक्सर शादी या रिलेशनशिप में एक दौर ऐसा आ जाता है जब कपल की एक दूसरे से खटपट होने लगती है। कई बार आपके अपने पार्टनर से विचार या पसंद मेल नहीं खाते। आप एक दूसरे से बहस करने लगते हैं या अक्सर लड़ाई हो जाया करती है। इस तरह की नौबत आने पर आप अपने रिश्ते के खूबसूरत एहसास को भूलने लगते हैं। हो सकता है आपकी इन्हीं लड़ाई झगड़ों के कारण आप दूर हो जाएं लेकिन तब आपको अपनी इन्हीं छोटी छोटी लड़ाई पर पछतावा होता है और अपने पार्टनर की याद आने लगती है। लेकिन कई बार इन छोटी छोटी लड़ाई के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं। क्या आप भी अपने रिश्ते के उसी दौर में हैं? क्या जब भी आप अपने पार्टनर से मिलते हैं तो अक्सर लड़ाई हो जाती हैं या एक दूसरे से आप रूडली बात करते हैं? अगर ऐसा आपके भी रिश्ते में होने लगा है तो वक्त रहते कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर इन लड़ाई झगड़ों से दूर होकर आप अपने रिश्ते को बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं रिलेशनशिप में अक्सर लड़ाई होने पर क्या उपाय करके बचाएं रिश्ता।
विज्ञापन

2 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर संग करें बात

पार्टनर संग बात करने से रिश्ते मे आ रही कई दिक्कतें दूर हो सकती हैं। हो सकता है कि अक्सर होने वाली लड़ाई के कारण वह आपके साथ बैठ कर बातचीत न करना चाह रहे हों, ऐसे में उनके लिए छोटी-छोटी चीजों के लिए वक्त निकालें। जैसे बैठ कर बात करने के बजाए आप वाॅक पर जा सकते हैं और रास्ते में बातों-बातों में अपनी भावनाएं रखें या उनके मन को समझे। पार्टनर को ड्राप करते समय भी उनसे बातें कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
जल्द से जल्द प्रॉब्लम करें सॉल्व

किसी बात पर आप दोनों की लड़ाई हो जाए तो एक दूसरे के मनाने का इंतजार करने के बजाए बैठकर दोनों मिलकर उस बात का हल निकालें। समय पर बातें छोड़ने से रिश्ते में और परेशानी बढ़ सकती है। ये जानने का प्रयास करें कि उन्हें आपकी कौन सी बात अच्छी नहीं लगी और आप को उनकी किस बात पर गुस्सा आया। ताकि दोनों अगली बार ऐसी बातों को रिश्ते के बीच न आने दें।

4 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
गुस्से में न दें जवाब

कभी-कभी बातों ही बातों में आपको अपने पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है लेकिन गुस्से में जवाब देने के बजाए चुप रहना सही होगा। हो सकता है आपके पार्टनर ने अंजाने में या आपकी भावना को ठेस न पहुंचाने के उद्देश्य से वह बात कही हो लेकिन अगर आप उस समय गुस्से में रिएक्ट करते हैं तो बात बिगड़ सकती है। ऐसे में बात को बदलकर कुछ और बातें करें।
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
झगड़े के बाद व्यवहार में न लाएं बदलाव

अक्सर पार्टनर के बीच बहस होने के बाद कुछ समय के लिए वह एक दूसरे के साथ पहले जैसा व्यवहार नहीं करते। जैसे एक साथ बैठ कर खाना पीना, या एक दूसरे को कॉल मैसेज करना। कितनी भी बहस या लड़ाई क्यों न हो, उनके साथ अपनी डेली रुटीन या पहले से तय प्रोग्राम में बदलाव न करें। लड़ाई के बाद भी उन्हें पहले की तरह की गुड नाइट मैसेज भेजें या साथ बैठ कर चाय नाश्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
एक दूसरे को दें वक्त

ज्यादातर झगड़े एक दूसरे को वक्त न देने या बातचीत न होने के कारण होते हैं। इसलिए अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताएं। आजकल अक्सर ऐसा होता है कि कपल साथ तो होते हैं लेकिन उनका समय या तो फोन पर मैसेज और काॅल पर दूसरों के साथ बीतता है या किसी अन्य बातों में। लेकिन जब एक दूसरे के साथ हों तो हर पल को खुल कर एंजाॅय करें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें