फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर से मनमुटाव को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Wed, 15 Apr 2020 07:13 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रिलेशनशिप में हम अक्सर कई बातों को भूल जाते हैं, जिस वजह से रिश्ते में दूरियां बढ़ने लगती हैं।  मनमुटाव हो जाता है और पार्टनर हमसे चिढ़ने लगता है। कभी मामला इतना इतना बढ़ जाता है कि वह झगड़े का रूप ले लेता है। रिश्तों में प्रेम बना रहे, इसके लिए कुछ टिप्स बेहद काम आते हैं जिनको आमतौर पर हम भूल जाते हैं। आइए, आज जानते हैं वो टिप्स जिनसे मनमुटाव दूर हो जाता है....
विज्ञापन

2 of 6
संवाद के जरिए मनमुटाव दूर करें
  • अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो इसका सबसे अच्छा तरीका है बातचीत। संवाद के जरिए आप अपने बीच के मनमुटाव को दूर कर सकते हैं। दोनों में से कोई भी संवाद की शुरुआत कर सकता है। एक-दूसरे से बातचीत के जरिए अपनी भावनाओं को साझा करें और कहां कमियां रह गई है, इस बात पर विचार करें।
विज्ञापन

3 of 6
अहमियत देना सीखें
  • अगर आपका पार्टनर आपके लिए कुछ कर रहा है तो उसे अहमियत दें। अहमियत देने से रिश्ते और ज्यादा मजबूत होते हैं और आपसी प्यार भी बढ़ता है। अगर आपका पार्टनर आपके प्रति प्यार जता रहा है तो उसकी भावनाओं की कद्र करें। 

4 of 6
एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है
  • बिना सम्मान के कोई भी रिश्ता नहीं चलता है। रिश्ते में एक-दूसरे को सम्मान देने से ही प्यार बढ़ता है। इसलिए हमेशा एक-दूसरे को सम्मान दें। जमकर एक-दूसरे की तारीफ करें। अगर आपसे कोई गलती हुई है तो उसे फौरन स्वीकार कर लें। इससे आपका रिश्ता और ज्यादा मजबूत होगा और दरार नहीं आएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
अपनी गलतियों को स्वीकार करें
  • अक्सर हम अपनी गलतियों को कभी नहीं मानते और दूसरे की गलती स्वीकार कराने में ही पूरा वक्त लगा देते हैं। इससे रिश्ते कमजोर होते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एक-दूसरे को भरपूर वक्त दें
  • रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे को भरपूर वक्त देने के साथ ही अपने शौकों को एक-दूसरे के साथ साझा करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें