फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर के साथ होने लगे हद से ज्यादा झगड़े, तो इन टिप्स को अपनाकर संभालें रिश्ता

Sun, 05 Jun 2022 04:56 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips:  प्यार में तकरार होना आम बात है लेकिन जब रिश्ते में जब ज्यादा विवाद बढ़ जाए तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। रिलेशनशिप में कपल्स के बीच तनाव होने से रिश्ता कमजोर हो जाता है। समय रहते पार्टनर से सुलह न की जाए या उनके गुस्से को शांत न किया जाए तो रिलेशनशिप में ब्रेकअप भी हो सकता है। ऐसे में कपल्स के बीच आने वाली छोटी छोटी बातों या विवादों को सुलझा लेना चाहिए। ज्यादा विवाद बढ़ने पर कपल्स के बीच लड़ाई झगड़े हद से ज्यादा बढ़ जाए, दोनों एक दूसरे से बात तक नहीं करना चाहते हैं और जब भी एक दूसरे के साथ होते हैं, बात सिर्फ बहस तक पहुंच जाती है। ऐसे में आपका एक दूसरे के लिए प्यार और परवाह लड़ाई -झगड़े के सामने दबाव महसूस करने लगता है और रिश्ता खत्म हो सकता है। चलिए जानते है रिश्ता टूटने की नौबत आने पर पार्टनर संग दिक्कतों को ठीक करने के लिए क्या तरीके अपनाएं ताकि रिश्तें में प्यार और परवाह बनी रहे।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
बातचीत से दूर होगी दूरी

अगर आप और आपके पार्टनर के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होने लगे तो हो सकता है कि आप दोनों की राय या विचार एक दूसरे से मेल न खाते हों। ऐसे में एक दूसरे से बात करके पार्टनर की सोच, पसंद न पसंद के बारे में जान लें। ताकि उन बातों की चर्चा से बच सकें, जो दोनों के बीच विवाद बढ़ाती हों।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
सुलह करें

अक्सर बहस या लड़ाई के बाद कपल्स एक दूसरे से बात नहीं करते। वह इस बात को खींचते रहते हैं। कई बार लड़ाई को खत्म हो जाती है लेकिन आप मुंह फुलाकर बैठे रहते हैं और उसी तरह का गुस्से वाला माहौल बनाकर रखते हैं। ऐसा करने से आपका पार्टनर आपको एप्रोच नहीं कर पाता और वही लड़ाई हफ्तों कर जारी रहती है। बहस या लड़ाई हो जाने के बाद बात को वहीं खत्म कर दें। बार बार उन्हीं बातों को दोहरा कर एक दूसरे के गुस्से को न बढ़ाएं।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
माफी मांग लें

रिश्ते को सफल बनाने के लिए आपको प्रयास करना पड़ता है। कई बार पार्टनर के सामने झुकना या माफी मांगना पड़ सकता है। माफी मांगने से कोई छोटा बड़ा नहीं होता। इस मूल मंत्र को अपनाकर रिलेशनशिप में जब जरूरत महसूस हो तो पार्टनर से माफी मांग लें। अपनी गलती को स्वीकार कर बात को वहीं खत्म कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock
जीतने की कोशिश न करें

कपल्स के बीच के विवाद कभी कभी जिद, ईगो या जीत हार की भावना में बदल जाते हैं। आप हर हाल में पार्टनर के साथ हुए विवाद में खुद को सही साबित करने के चक्कर में बात को बढ़ाते रहते हैं। लेकिन इससे रिश्ता खतरे में पड़ सकता है। ऐसे में हार जीत, अपनी जिद के बारे में न सोचें बल्कि सुलह करने के लिए उनकी बातों की भी परवाह करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें