फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips : अनजान लड़कियों से बात करने में होती है घबराहट तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 19 Jan 2023 04:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपना कर आप अनजान लड़की से बात करते समय हिचकिचाएंगे नहीं। इसकी मदद से आप बड़ी आराम से किसी भी लड़की के सामने अपने मन की बात रख सकेंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
अनजान लड़कियों से बात करने में होती है घबराहट तो इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : istock
Relationship Tips : भले ही लड़के आपस में कितने भी बिंदास हों, पर जब बात लड़कियों से बात करने की आती है तो कुछ लड़के काफी घबरा जाते हैं। चाहे वो कितनी भी तैयारी कर लें लेकिन जब अनजान लड़कियों से बात करने पहुंचते हैं तो उनकी आवाज नहीं निकलती। ऐसे में लड़कियां भी लड़कों को अजीब समझने लगती हैं। अगर आपके साथ भी कुछ इसी तरह की समस्या है तो ये खबर आपके लिए है।

दरअसल, आज की खबर में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनको अपना कर आप किसी भी अनजान लड़की से बात करते समय हिचकिचाएंगे नहीं। इन टिप्स की मदद से आप बड़े आराम से किसी भी लड़की के सामने अपने मन की बात रख सकेंगे। ऐसा करने से आपका भी कांफिडेंस बढ़ेगा। अगर आप बताई गई सभी बातों पर गौर फरमाएंगे तो कोई भी लड़की आपकी दोस्त बन जाएगी। आइए आपको बताते हैं इन तरीकों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
पहले जानें लड़की की रुचि - फोटो : istock
पहले जानें लड़की की रुचि

अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करने का ट्राई कर रहे हैं तो सबसे पहले उसकी रुचि के बारे में जान लें, ताकि आपको उससे बात शुरू करने में आसानी हो। 
विज्ञापन

3 of 6
हैलो के साथ करें शुरुआत - फोटो : Pixabay
हैलो के साथ करें शुरुआत

किसी भी लड़की से बात करते समय सबसे पहले हैलो के साथ ही शुरुआत करें। हैलो के बाद अपना नाम बताएं और फिर लड़की का नाम पूछें। अगर ऐसा नहीं कर पा रहे हैं तो किसी काम या सवाल के साथ बात की शुरुआत करें। 

4 of 6
बनावटी ढंग से ना करें बात  - फोटो : istock
बनावटी ढंग से ना करें बात 

लड़कियों को बनावटी लोग कम ही पसंद आते हैं। ऐसे में अगर आप किसी अनजान लड़की से बात करने जा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रहे कि आपका अंदाज जरा भी बनावटी ना लगे। 
विज्ञापन

5 of 6
couple
जानें लड़की की राय 

बात करते समय किसी भी टॉपिक पर लड़की की राय जरूर जानें और इसे बेहद ध्यान से सुनें। जो भी लड़का किसी लड़की की बातों को ध्यान से सुनता है और उसकी राय लेता है वो लड़कियों को अच्छा लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करें लड़की की तारीफ  - फोटो : istock
करें लड़की की तारीफ 

लड़कियों को अपनी तारीफ सुनना काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी किसी लड़की से बात करने जा रहे हैं तो बीच-बीच में उसकी तारीफ जरूर करें। तारीफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपके शब्द झूठे ना हों।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें