फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: भूलकर भी पार्टनर को न करें इस तरह के मैसेज, रिश्ता हो जाएगा बर्बाद

Thu, 14 Apr 2022 04:45 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
जब आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो आप ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं। आजकल के दौर में मोबाइल फोन ने ये काफी आसान कर दिया है। आप कॉलेज में हों या नौकरी करते हों, एक ही शहर में रहते हों या लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप हो, हर वक्त आप एक दूसरे से कनेक्ट रह सकते हैं। लड़के और लड़कियां दोनों ही अपने पार्टनर के साथ हर पल कनेक्ट रहना चाहते हैं। आपका पार्टनर कब क्या कर रहा है, ये सब आप जानना चाहते हैं। इसके लिए आप उन्हें समय समय पर काॅल या मैसेज करते रहते हैं। इन दिनों काॅलिंग और मैसेजिंग आम बात हो गई है। प्यार की शुरुआत से लेकर इजहार तक सब कुछ मैसेजिंग के जरिए ही हो जाता है। हालांकि जो कॉलिंग और टेक्स्ट मैसेज दो लोगों को करीब ला सकता है, वह उन दोनों के बीच दरार भी ला सकता है। नासमझी या नादानी में किए गए कुछ मैसेज आपके रिलेशनशिप को बर्बाद कर सकते हैं और बात ब्रेकअप तक पहुंच सकती है। कुछ ऐसे मैसेज होते हैं जो आपको भूल से भी अपने पार्टनर को सेंड नहीं करने चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन वर्जित मैसेज के बारे में जिनको करने से आपकी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड हो जाएंगे आपसे दूर।
विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : अमर उजाला
लगातार मैसेज करना

जब आप अपनी गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड को मैसेज करते हैं तो आपको ये पहले से पता नहीं होता कि वह क्या कर रहे हैं? उनका मूड कैसा है? क्या वो आपसे बात करना चाहते हैं? या अभी मैसेज करना उपयुक्त हैं या नहीं? कई बार पार्टनर जब आपके मैसेज या कॉल को मिस कर देते हैं तो उनका रिप्लाई न आने पर आप लगातार उन्हें मैसेज करते ही रहते हैं और कई सारे सवाल करते हैं। इस तरह के मैसेज से आपका पार्टनर इरिटेट हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : istock
बार-बार सवाल करना

आप किसी रिलेशनशिप में आते हैं तो आप अपने साथी के बारे में हर बात जानना चाहते हैं। इस चक्कर में आप उनके पर्सनल स्पेस को खत्म करने लगते हैं। दिन में कई बार आप उन्हें 'कहां हो' वाले मैसेज करते हैं। एक दो या तीन बार तो आपका पार्टनर आपके सवालों के जवाब दे देता है लेकिन बार बार ऐसा करने से वह नाराज हो सकता है।

4 of 5
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
मैसेज में लंबी डिस्कशन

मैसेज कपल के बीच प्यार को जताने का एक जरिया है, जिसमें वह एक दूसरे से शब्दों के जरिए अपना प्यार जता सकते हैं। उन्हें अपनी भावनाएं बता सकते है, जो शायद सामने होने पर आप उनसे न कह पाएं। लेकिन कई कपल्स मैसेज के जरिए लंबी लंबी डिस्कशन करते हैं। वह मैसेज के जरिए कई सारी प्रॉब्लम को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं जो हो सकता है कि आपके पार्टनर को आपसे दूर भगाने का काम करें। प्रॉब्लम्स बातों से दूर होती है लेकिन आमने सामने की बातचीत से, न कि मैसेज के जरीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टनर को न करें ये मैसेज - फोटो : Istock
मैसेज में जवाब देने का तरीका

अक्सर होता है कि आपका पार्टनर मैसेज में आपके बात कर रहा हो लेकिन आप Hmm या ok में जवाब देते हैं। इस तरह के रिप्लाई से आपके पार्टनर को यह महसूस होता है कि आप उनसे बात करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे। ये उन्हें बुरा लग सकता है। अगर अक्सर ही आप उन्हें इसी तरह से रिप्लाई करते हैं या उनकी बात पर उल्टा जवाब देते हैं तो आप दोनों के रिश्ते में तनाव आ सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें