पति-पत्नी का रिश्ता सात वचनों से बंधा होता है। इस रिश्ते में दोनों पार्टनर को एक-दूसरे का सम्मान करना पड़ता है, एक-दूसरे को समझना पड़ता है, एक-दूसरे की बातों को मानना पड़ता है, एक-दूसरे के साथ समय बिताना पड़ता है आदि। तब कहीं जाकर ये शादी की गाड़ी आगे बढ़ पाती है। जरा सी भी चूक इस रिश्ते में खटास ला सकती है। वहीं, पति-पत्नी के बीच में जितना प्यार होता है, उससे कहीं ज्यादा खटपट भी होती रहती है। नाराज होना, रूठना-मनाना आदि। ये सभी इस रिश्ते में चलता रहता है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि पत्नियां अपने पति से किसी बात को लेकर काफी नाराज हो जाती हैं। ऐसे में अब बेचारा पति अपनी पत्नी को मनाने के तरीके खोजने लगता है, लेकिन उसका काम नहीं बन पाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो हम आपको नाराज पत्नी को मनाने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि इनकी मदद से आपकी पत्नी की नाराजगी दूर हो जाए। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।