फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड से शादी के बाद भी मर्द का है एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? जानें कारण

Fri, 16 Jun 2023 10:30 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रेम विवाह के बाद एक्सट्रा मैरिटल अफेयर - फोटो : istock
Relationship Tips: इन दिनों प्रेम विवाह का चलन अधिक बढ़ गया है। हाल ही में हुए एक सर्वे के मुताबिक, वर्ष में 2023 में महज 44% नए जोड़ों ने अरेंज मैरिज की। यह आंकड़ा पिछले तीन सालों में 24 फीसदी तक घट गया है। आजकल लोग अपने जीवनसाथी की तलाश खुद करते हैं और पहले उन्हें पसंद करते हैं, कुछ समय डेट करते हैं और फिर शादी का फैसला लेते हैं।

प्रेम विवाह के लिए कपल अपने परिवार से बगावत तक कर लेते हैं। कुछ मामलों में अंत कर परिवार को राजी करने के बाद खुशी खुशी कपल शादी के बंधन में बंधते हैं तो कई बार अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए लोग घर वालों से रिश्ता तक तोड़ देते हैं। प्रेम विवाह में आने वाली मुश्किलों को पार करते हुए कपल रिश्ते में तो बंध जाते हैं लेकिन जिस प्यार के लिए उन्होंने खुद के परिवार से झगड़ा किया, क्या वह जीवन भर उनके रिश्ते में रह सकता है?

कई ऐसे मामले भी हैं, जब अपनी पसंद की पार्टनर से शादी करने के बाद उनके रिश्ते में कोई तीसरा शख्स आ जाता है। प्रेम विवाह के बाद भी पति बाहर किसी दूसरी महिला के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर लेते हैं। शादी से पहले तक जिस लड़की से वह प्यार करते हैं, शादी के बाद पत्नी बनने पर वह बाहर किसी दूसरी लड़की के प्यार में पड़कर उन्हें धोखा देने लगते हैं। आखिर इसका क्या कारण हो सकता है। आइए जानते हैं लव मैरिज के बाद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर क्यों करते हैं मर्द?

 

विज्ञापन

2 of 4
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
दबाव में शादी करना

ऐसा नहीं कि परिवार के दबाव में केवल अरेंज मैरिज ही होती है। अक्सर प्रेम विवाह के लिए भी कुछ ऐसा ही दबाव लड़के पर होता है। अक्सर लड़के किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। वह अपनी पार्टनर को डेट करते हैं और कपल की तरह रहते हैं। हालांकि अधिकतर लड़के शादी की जिम्मेदारी उठाने के लिए मानसिक तौर पर तैयार नहीं होतें। वह भले ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्यार करते हों लेकिन शादी के बंधन में नहीं बंधना चाहते हैं। हालांकि जब गर्लफ्रेंड उन पर शादी का दबाव बनाती हैं तो वह शादी करने के लिए मजबूर हो जाते हैं। उस समय तक वह अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ना नहीं चाहते हैं। वहीं माता पिता किसी अंजान से शादी करा देंगे, इस डर से भी लड़के अपनी पार्टनर से शादी कर लेते हैं। हालांकि शादी के बाद जब उन पर जिम्मेदारियां आती हैं तो वह ऊबने लगते हैं और शादी के बाद बाहर प्यार तलाश करने लगते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
परिवार में बढ़ते झगड़े

कई बार प्रेम विवाह के बाद पत्नी और परिवार के बीच मतभेद रहता है। पुरुष उनके बीच साइड चुनने की स्थिति में आ जाते हैं। अक्सर परिवार वाले लड़के को अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के ताने मारते हैं तो वहीं प्रेमिका के पत्नी बनने के बाद उसे परिवार के सामने प्राथमिकता देने का प्रेशर भी रहता है। आए दिन घर में होने वाले क्लेश से परेशान मर्द पराई औरत के साथ रिश्ते में आ सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
रिश्ते में बदलाव से नाखुश

जब तक लड़की गर्लफ्रेंड होती है, सब कुछ खूबसूरत लग रहा होता है। लेकिन शादी के बाद उनके बीच का रिश्ता बदल जाता है। अब वह महज दोस्त नहीं, बल्कि परिवार बन जाते हैं। शादी के बाद उनके जीवन में बहुत सारे बदलाव आने लगते हैं। शादी के बाद वह एक दूसरे के साथ रहना शुरू कर देते हैं। एक दूसरे के परिवार से जुड़ जाते हैं। घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने लगते हैं। ऐसे में उनके बीच रोमांस धीरे धीरे कम होने लगता है और मतभेद शुरू हो जाते हैं। सुकून की तलाश में मर्द बाहर प्यार तलाशने लगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें