Father's Day 2023: पिता और पुत्र का रिश्ता बहुत खास होता है। बेटे के जन्म के बाद पिता को महसूस होता है कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने वाला, उसके साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभालने वाला आ गया है। बचपन में बच्चा पिता को अपना रोल मॉडल समझता है। उंगली पकड़कर चलना सिखाने से लेकर टू व्हीलर चलाना सिखाने तक का काम पिता करते हैं। हालांकि जैसे-जैसे पुत्र युवावस्था की दहलीज पर कदम रखता है, पिता से उसका मनमुटाव होने लगता है। पिता और पुत्र के बीच दूरियां आने लगती हैं। वैचारिक मतभेद बढ़ने लगते हैं।
पिता और पुत्र के बीच बढ़ती दूरियों और होने वाली अनबन के कई कारण हो सकते हैं। 18 जून को फादर्स डे है। इस मौके पर अपने पिता/पुत्र से मनमुटावों को खत्म करने के लिए कुछ तरीके अपना सकते हैं, ताकि दोनों के बीच की दूरियां कम हों और रिश्ता मजबूत हो सके।