फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: अक्सर पुरुष अपनी पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ, कहीं आपका साथी भी तो नहीं करता ये बात

Thu, 25 Aug 2022 01:22 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पुरुष पार्टनर से बोलते हैं ये झूठ - फोटो : Istock
Relationship Tips: कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास पर टिका होता है, खासकर पति और पत्नी या गर्लफ्रेंड -बॉयफ्रेंड के बीच विश्वास होना बहुत जरूरी होता है। लेकिन जब रिश्ते के बीच झूठ आने लगे तो रिलेशनशिप खत्म होने में वक्त नहीं लगता है। झूठ किसी मुश्किल परिस्थिति से निकलने का एक सरल तरीका होता है, जो महिला पुरुष, बच्चों से लेकर बड़ों तक कोई भी बोल देता है। कई बार लोग सच को छुपाने के लिए भी झूठ बोलते हैं। कई मामलों में लोग गलती छुपाने तो कई बार धोखा देने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। हालांकि केवल नकारात्मक बातों में ही झूठ नहीं बोला जाता है। अक्सर लोग पार्टनर को खुश करने के लिए या पार्टनर को हर्ट होने से बचाने के लिए भी झूठ बोलते हैं। रिलेशनशिप में पुरुष अपनी महिला पार्टनर से कुछ सामान्य झूठ बोल जाते हैं। चलिए जानते हैं वो झूठ जो पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से बोलते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
'मैं उसे नहीं देख रहा था'

अक्सर पुरुष अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के साथ कहीं बाहर होते हैं, सामने से किसी दूसरी महिला के गुजरने पर वह उसे देखते हैं। लेकिन जब पार्टनर इस बात को नोटिस करते हुए पुरुष को टोंकती है तो वह झूठ बोल जाते हैं कि वह उस महिला को नहीं देख रहे थे या उनका ध्यान कहीं और था।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
'तुम बहुत सुंदर दिख रही हो'

कई बार लड़के जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डेट पर जाते हैं तो उन्हें इम्प्रेस करने के लिए उनकी झूठी तारीफ करते हैं। पुरुष अक्सर महिला के लुक, हेयर स्टाइल या आउटफिट की तारीफ करते हैं, भले ही उन्हें अपनी पार्टनर उतनी भी अच्छी न दिख रही हो लेकिन वह अक्सर कहते हैं कि तुम हमेशा अच्छी दिखती हो।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
'तुम मेरा पहला प्यार हो'

लड़के अपनी लव लाइफ को लेकर रिलेशनशिप के शुरूआती दौर में अक्सर झूठ बोलते हैं। जैसे लड़की के साथ रिलेशन में आने के लिए वह खुद को सिंगल बता देते हैं। इसके अलावा वह अपनी पार्टनर को ये नहीं बताते कि उनसे पहले उनके जीवन में कोई और लड़की भी थी। पुरुष पत्नी या गर्लफ्रेंड से ये झूठ भी बोलते हैं कि वह उनकी जिंदगी की पहली लड़की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
'मैं सिर्फ तुम्हारे बारे में सोचता हूं'

पुरुष अपने पार्टनर को खुश करने के लिए अक्सर कहते हैं कि वह सिर्फ उनके बारे में ही सोचते हैं। पार्टनर जब पुरुष से सवाल करती हैं कि क्या आपको मेरी याद आ रही, तो भी वह झूठ बोल देते हैं कि उन्हें पूरा दिन पार्टनर की याद आई। ये भी झूठ होता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें