फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Office Tips: ऑफिस पार्टी में कभी न करें ये गलतियां, रखें इन बातों का ध्यान

Thu, 25 Aug 2022 08:44 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑफिस पार्टी में न करें ये गलतियां - फोटो : istock
Office Tips: अगर आपके ऑफिस में किसी तरह की पार्टी का आयोजन होने वाला है, तो आप इस ऑफिस पार्टी में जरूर शामिल हों। ऑफिस पार्टी कई लिहाज से बहुत फायदेमंद होती है। ऑफिस पार्टी के जरिए आप अपने कलीग्स से घुलमिल जाते हैं। बाॅस व ऑफिस के अन्य कर्मचारियों से कामकाज से अलग संवाद करने का मौका मिलता है। हो सकता है कि रोज के दिनों में काम के दौरान आप गंभीर रहते हैं, ऐसे में आपकी छवि साथियों के सामने गंभीर, कम मिलनसार लग सकती है। ऑफिस पार्टी के जरिए आप एक दूसरे के सामने सहज महसूस कर सकते हैं। हालांकि कई बार यही ऑफिस पार्टी आपकी छवि खराब भी कर सकती हैं। पार्टी के दौरान आपके बर्ताव और कुछ गलतियों के कारण आपका करियर भी तबाह हो सकता है। ऐसे में अगर आप ऑफिस पार्टी में शामिल हो रहे हैं तो कुछ गलतियों को करने से बचें। चलिए जानते हैं ऑफिस की पार्टी में किन बातों का रखें ध्यान, क्या करें और क्या नहीं।  
विज्ञापन

2 of 6
बिना बुलाए पार्टी में किसी को साथ लेकर न जाएं - फोटो : Pixabay
बिन बुलाए मेहमान को न लेकर जाएं
 
कई बार ऑफिस पार्टी सिर्फ कर्मचारियों के बीच की गैदरिंग होती है। अगर आपको पार्टी के लिए आमंत्रित किया जाता है तो इसका मतलब ये नहीं होता कि आप अपने साथ पत्नी या बच्चों को लेकर पार्टी में जाएं। पार्टी में किसी साथी को ले जाने से पहले ये जान लें कि पार्टी कर्मचारियों तक सीमित है या आप अपने साथ किसी साथी को ला सकते हैं। आपके साथ कितने लोगों के शामिल होने की अनुमति है? परमिशन मिलने के बाद ही अपने साथ किसी और मेहमान को ले जाएं। बिना बुलाए पार्टी में किसी और को ले जानें से आपकी छवि खराब हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
शराब का सेवन लिमिट में करें - फोटो : Pixabay
सीमित मात्रा में पिएं

ऑफिस पार्टी में अक्सर ड्रिंक्स भी होती हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आप शराब का सेवन कर रहे हैं तो सीमित मात्रा में ही पिएं। हद से ज्यादा शराब पीकर मदहोश न हों। पार्टी में नशे की हालत में गलत बातें, हरकतें या डांस आदि से बचें। ऐसा करने से आप अपने सहकर्मियों के बीच हंसी का पात्र बन सकते हैं।

4 of 6
गाॅसिप से बचें - फोटो : Pixabay
गाॅसिप से बचें

ऑफिस पार्टी में सभी कर्मचारियों के पास मौका होता है कि वह कामकाज से अलग कुछ बातचीत कर सकते हैं। लेकिन पार्टी में किसी तरह के गाॅसिप से बचें। ऑफिस के लोगों की ही बुराई या अन्य किसी तरह की शिकायत पार्टी में न करें। सोच समझ कर शब्दों का चयन करें। मस्ती मजाक में कुछ ऐसा न कह दें कि पार्टी में माहौल खराब हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
पार्टी में सही कपड़ों का चयन - फोटो : istock
कपड़ो पर दें विशेष ध्यान

पार्टी को लेकर उत्साह में लोग अक्सर ऐसे कपड़े पहनकर पहुंच जाते हैं जो उनके लिए और सहकर्मियों की नजरों के लिए असहज हो सकते हैं। ऑफिस पार्टी में सोबर कपड़े पहनकर ही जाएं। महिलाएं खासकर रिवीलिंग कपड़े पहनने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑफिस पार्टी में किस तरह की बातें न करें - फोटो : iStock
ऑफिस की बात न करें

कर्मचारियों को कामकाज से अलग आराम और मनोरंजन देने के उद्देश्य से पार्टी का आयोजन होता है। लेकिन ऑफिस पार्टी में जब आप कामकाज की ही बात करेंगे तो अन्य लोग आपसे दूर भागेंगे। अपने जूनियर कर्मचारियों को काम के लिए निर्देशित करना, किसी काम में गलती होने की बात पर पार्टी में सहकर्मी को डांटना या बाॅस से ही लगातार किसी प्रोजेक्ट आदि पर बात करते रहने से सहकर्मी आपसे परेशान हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें