फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर अक्सर करे एक्स की बातें तो इस तरह उसकी जिंदगी में अपनी जगह बनाएं मजबूत

Thu, 14 Jul 2022 01:43 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
Relationship Tips: दो लोग एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि ये उनका पहला रिलेशनशिप हो। हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे पहले किसी और के साथ रिलेशनशिप में हो। पार्टनर का अपने एक्स से किसी वजह से ब्रेकअप होने के बाद वह आपके साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। ये उनका इतिहास होता है। उनके पुराने रिलेशनशिप को भुलाकर आप एक दूसरे के साथ अपना रिश्ता एंजाॅय कर सकते हैं लेकिन कई बार आपका पार्टनर ही अपने एक्स को भुला नहीं पा रहा होता। कई मौकों पर पार्टनर अपने एक्स का जिक्र करते हैं। कई बार उनको याद करते हैं और तो आपके सामने उनके बारे में बातें करने लगते हैं। जब आपका पार्टनर आपके ही सामने अपने एक्स की अक्सर बाते करता है तो हो सकता है कि आपको उनका ये रवैया अच्छा न लगे। ऐसा लगने लगता है कि शायद पार्टनर अपने एक्स को भुला नहीं पा रहें या उनके साथ को मिस करते हैं। अगर आपका पार्टनर भी एक्स के बारे में बात करें तो कुछ तरीकों को अपनाकर उन्हें रवैये में बदलाव ला सकते हैं और एक्स की याद को उनके मन से दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
ध्यान से सुनें बात

पार्टनर अगर एक्स के बारे में बाते करता है तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। हो सकता है कि अपने टूटे हुए रिश्ते को लेकर उनके दिल में कई दबी हुई बाते हों, जो वह किसी से शेयर न कर पा रहे हों। अपनी भावनाएं बाहर निकाल कर वह मन का बोझ हल्का कर पाएंगे और आपके साथ रिलेशनशिप को खुशी खुशी आगे बढ़ा पाएंगे। इसलिए उनकी बातों को ध्यान से सुने और बातचीत करें।
विज्ञापन

3 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
खुलकर बात करें

पार्टनर जरूरत से ज्यादा एक्स की बाते करता है तो उनसे इस बारे में खुलकर बात करें। अगर वह अपना मन हल्का कर रहे हैं तो भी वह सब कुछ कह जाएंगे और अगर वह पुराने रिश्ते के असफल होने पर तनाव में हैं तो भी बात करने से उनकी परेशानी को आप कम कर सकते हैं। इसलिए उनसे बात करें और दिल की बात जानें।

4 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
विश्वास बढ़ाएं

अक्सर पार्टनर आपके सामने अपने एक्स की बातें लोग इसलिए करते हैं क्योंकि वह रिलेशनशिप को लेकर इनसिक्योर होते हैं। वह अपना डर शेयर करना चाहते हैं। उन्हें लगता कि कहीं एक्स की तरह आप भी उनका साथ न छोड़ दें। इसलिए पार्टनर के दिल में अपने लिए भरोसा बढ़ाएं। उन्हें यकीन दिलाएं कि आप हमेशा उनके साथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
स्पष्ट करें भावनाएं

एक्स आपके सामने किसी न किसी बात पर एक्स का जिक्र छेड़ता हो तो उसकी और खुद की भावनाएं क्लियर कर लें। अगर आपको उनका यह तरीका पसंद न हो तो खुल कर उनसे कहे। यह भी जान लें कि वह ऐसा क्यों करते हैं। अगर उनके दिल में अपने एक्स के लिए कोई भावना हो, तो उसे जानकर इपने रिश्ते का भविष्य तय कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें