देश में कोरोना काल की वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है, जिसकी वजह से लोगों को अपने-अपने घरों पर रहना पड़ रहा है। लोग संक्रमित न हो, इसलिए सरकारों द्वारा ये कदम उठाया गया है। वहीं, दूसरी तरफ घर में रहने वाले ज्यादातर लोग बोर भी हो रहे हैं। लंबे समय से घर पर रहने की वजह से और बाहर न जाने के कारण लोगों को बोरियत हो रही है। ऐसे में हर कोई इंतजार कर रहा है कि आखिर ये कोरोना काल कब खत्म होगा ताकि लॉकडाउन हट सके। ऐसे में अगर आप भी घर पर बोर हो रहे हैं, तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बताते हैं जो शायद आपकी बोरियत दूर कर पाएं।