फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने-अनजाने हो गई है गलती, तो ऐसे कह सकते हैं पार्टनर से सॉरी, ये हैं कुछ तरीके

Wed, 05 May 2021 09:28 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sorry, Smiley - फोटो : Pixabay
कहते हैं जब आप किसी के साथ कोई रिश्ता निभाते हैं, तो उसमें पूरी ईमानदारी होनी चाहिए। इससे रिश्ते की उम्र लंबी होती है। ठीक ये बातें प्यार के रिश्ते में भी लागू होती हैं। यहां सम्मान और बराबरी की बातें तो होनी ही चाहिए, लेकिन साथ ही माफी भी होनी चाहिए। जी हां, अगर आपसे कभी जाने-अनजाने कोई गलती हो गई हो, और आप अपने पार्टनर से माफी मांगने के बारे में सोच रहे हैं। तो चलिए हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने पार्टनर को सॉरी बोल सकते हैं। हो सकता है कि वो आपको माफ कर दें।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
उनका पसंदीदा गाना गाकर
  • कहते हैं संगीत और प्यार का आपसी कनेक्शन होता है। इसलिए आप अगर अपने पार्टनर से सॉरी बोलने की सोच रहे हैं, तो आप संगीत का सहारा ले सकते हैं। अगर आपकी आवाज अच्छी है तो आप उनके लिए गाना गाकर अपनी बात कह सकते हैं या फिर अच्छा म्यूजिक चलाकर भी आप अपनी बात को रख सकते हैं। इससे आपका पार्टनर आपको माफ कर सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
candle light dinner - फोटो : istock
कैंडल लाइट डिनर
  • अगर आप अपने पार्टनर से सॉरी बोलना चाहते हैं, तो इसके लिए आप कैंडल लाइट डिनर का सहारा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए कैंडल लाइट डिनर का प्लान कर सकते हैं। इस मौके पर आप उनकी पसंद की जगह पर जा सकते हैं, और वहां जाकर अपनी बात उनसे कह सकते हैं। ये तरीका कई बार काम करता है और हो सकता है कि आपके लिए भी ये काम कर जाए।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
कविता सुनाते हुए
  • काफी लोगों को कविताएं सुनना काफी पसंद होता है। वो समय निकालकर जरूर कविताएं सुनते हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर भी इसमें दिलचस्पी रखता है, तो आप उन्हें कविता सुना सकते हैं। आप उनके लिए कोई अच्छी कविता लिख सकते हैं, जिसमें आपको अपना माफी नामा भी लिखना है और फिर ये बात उन तक पहुंचानी है। हो सकता है कि इससे आपकी बात बन जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पसंदीदा गिफ्ट देकर
  • जब आप अपने पार्टनर को कोई गिफ्ट देते हैं, तो वो काफी खुश होते हैं और वैसे भी गिफ्ट लेना किस को अच्छा नहीं लगता। आप अपने पार्टनर से माफी मांगना चाहते हैं, तो ऐसे में आप पहले उन्हें उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। हो सकता है कि वो काफी समय से कुछ लेने के बारे में सोच रहे हों। ऐसे में आप उन्हें उनकी पसंद की वो चीज गिफ्ट कर सकते हैं और फिर अपनी बात रख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें