Relationship
- फोटो : pexel
सकारात्मक सोच बहुत जरूरी
मनोवैज्ञानिक मेघा शर्मा बताती हैं, नजरों की भाषा, जिसे हम बॉडी लैंग्वेज या नॉन-वर्बल कम्युनिकेशन भी कहते हैं, किसी भी शादीशुदा रिश्ते के लिए अहम है। खासकर आज के समय में यह भाषा बहुत मायने रखती है, क्योंकि आज के समय ज्यादातर युगल एक-दूसरे के प्रति नेगेटिव अप्रोच ज्यादा रखते हैं। कई बार अनजाने में ही हम अपने साथी को नीचा दिखा देते हैं या उसका दिल दुखा देते हैं, जिससे वह भावनात्मक रूप से टूटने लगता है। इसलिए दोनों के बीच संवाद होना बेहद जरूरी है।
दूसरे, समस्या को हल करने का तरीका उनके संबंधों को बेहतर कर सकता है। एक अच्छे और मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी है अपने साथी को उसकी अच्छाइयों और बुराइयों के साथ स्वीकार करना, समस्याओं को हल करना और खुद को एक्सप्रेस करना, तभी आप दोनों नजरों की इस भाषा को समझ पाएंगे।