फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Girl Name List: सावन में जन्मी है बच्ची तो शिव-शक्ति के नाम पर करें उसका नामकरण, घर में आएंगी खुशियां

Sun, 28 Jul 2024 02:53 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपके घर पर सावन के महीने में नन्हीं बच्ची ने जन्म लिया है, तो उसका नामकरण भोलेनाथ के नाम पर करें। 
विज्ञापन
1 of 5
शिव-शक्ति के नाम पर करें बच्ची का नामकरण - फोटो : Freepik
Baby Girl Name List: सावन का महीना चल रहा है, जिसे हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। ये महीना भोलेनाथ को काफी प्रिय है। इसी वजह से इस पूरे महीने लोग भगवान शिव की अराधना करते हैं और व्रत-उपवास रखते हैं। इस महीने अगर आपके घर पर बच्चे का जन्म हुआ है तो आप उसका नामकरण महादेव के नाम पर कर सकते हैं।

अगर महादेव के नाम पर बेटे का नाम रखना है तो नामों की लिस्ट तो आपको कई जगह मिल जाएगी, लेकिन बेटी के नामों के लिए आपको थोड़ा मेहनत करनी पड़ेगी। ऐसे में आप भोलेनाथ के साथ-साथ पत्नी माता पार्वती के नाम पर भी अपनी बेटी का नाम रख सकते हैं।  

शिव-शक्ति के नाम पर अगर आप अपनी बच्ची का नाम रखेंगे तो आपके घर में खुशियों की कमी नहीं होगी। उनके नाम पर नामकरण करने से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बच्चो पर बच्चों पर बना रहता है, साथ ही बच्चे का नाम पुकारने से शिव-शक्ति के नाम का भी जाप होता है। यहां हम आपको कुछ नामों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जो कि माता पार्वती और महादेव के नाम पर हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
शिव-शक्ति के नाम पर करें बच्ची का नामकरण - फोटो : Freepik
शिवानी - शिव से संबंधित
गौरी - माता पार्वती का एक नाम
अंबिका - माता पार्वती का एक नाम
कृतिका - शिव से जुड़ी कृतिका नक्षत्र
मीनाक्षी - शिव की पत्नी का एक नाम
विज्ञापन

3 of 5
शिव-शक्ति के नाम पर करें बच्ची का नामकरण - फोटो : iStock
महेश्वरी - महेश (शिव) की शक्ति
शैलजा - पर्वतों की पुत्री (पार्वती)
दुर्गा - शिव की पत्नी के स्वरूप का एक नाम
उमा - पार्वती का एक नाम
 

4 of 5
शिव-शक्ति के नाम पर करें बच्ची का नामकरण - फोटो : iStock
सती - शिव की पहली पत्नी
अनन्या - शिव की पत्नी का एक नाम
विद्या - शिव की पत्नी का एक नाम
कुमुदिनी - शिव की पत्नी का एक नाम
प्रिया - शिव की प्रिय का नाम

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिव-शक्ति के नाम पर करें बच्ची का नामकरण - फोटो : iStock
भवानी - शिव की पत्नी का नाम
रुद्राणी - रुद्र (शिव) की पत्नी
त्रिपुरा - पार्वती का एक नाम
भव्य - शिव की पत्नी का नाम
स्मिता - शिव की पत्नी का एक नाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें