फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी ऐसे रखें एक-दूसरे का ख्याल, नहीं होगी रिश्ते में अनबन

Sat, 31 Jul 2021 09:46 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
जब एक लड़का-लड़की शादी के बंधन में बंधते हैं, तो अपनी आने वाली जिंदगी के लिए वे दोनों कई सपने सजाते हैं। उनकी लाइफ कैसी होगी, उनके पार्टनर कैसे उनका ख्याल रखेंगे, वे पार्टनर का कैसे ख्याल रखेगे, दोनों के बीच प्यार और विश्वास कितना होगा आदि। लेकिन कई बार मनमुताबिक ही चीजें हों, ये जरूरी तो नहीं। अमूमन देखा जाता है कि पति-पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हो जाती है, रूठना-मनाना तो शुरुआत में होता है, लेकिन एक समय के बाद रिश्ते में सिर्फ और सिर्फ लड़ाई-झगड़े तक हो जाते हैं। ऐसे में रिश्ते में खटास पड़ती है और कई बार तो दोनों अलग होने तक का फैसला ले लेते हैं, जिसकी वजह से काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि कुछ बातों का ख्याल रखकर आप अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि पति-पत्नी किन बातों का ख्याल रखकर अपने रिश्ते को बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
साथ में समय बिताएं
  • पार्टनर्स को एक साथ समय बिताना चाहिए। भले ही आप व्यस्त हों, लेकिन आपको समय निकालकर अपने पार्टनर संग वक्त गुजारना चाहिए। कई बार पार्टनर एक-दूसरे को समय नहीं दे पाते हैं, जिसकी वजह से उनके बीच अनबन तक हो जाती है। इसलिए पार्टनर को समय देना न भूलें और वैसे भी शादी के बाद दोनों पार्टनर्स को एक-दूसरे का ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
एक-दूसरे के परिवार वालों का ध्यान रखें
  • जब आप शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो आप कई नए रिश्तों में बंधते हैं। इसी में से एक रिश्ता होता है सास-ससुर का। आपको करना ये है कि लड़के को शादी के बाद अपने घऱ के साथ-साथ लड़की के घर वालों का भी ध्यान देना चाहिए। जबकि लड़की को अपने ससुराल का पूरा ध्यान रखना चाहिए। अपने सास-ससुर का ध्यान रखकर आप उनके पसंदीदा बन सकते हैं। वहीं, इससे पति-पत्नी के बीच के आपसी रिश्ते बेहतर होते हैं।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
बच्चों का ख्याल रखें
  • शादी के बाद जब कोई कपल माता-पिता बनता है, तो उसकी जिंदगी का ये सबसे खुशनुमा पल होता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि पति-पत्नी मिलकर बच्चों का ख्याल नहीं रख पाते है, जिसकी वजह से कई बार अनबन भी हो जाती है। इसलिए दोनों पार्टनर्स को मिलकर अपने बच्चों का ख्याल रखना चाहिए, उनकी पढ़ाई में मदद करनी चाहिए, स्कूल का काम करवाना चाहिए, साथ में खेलना चाहिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
साथ मिलकर करें काम
  • माना पति दफ्तर जाता है, और आजकल तो महिलाएं भी ऑफिस जाती हैं। इसके साथ वे घर को भी संभालती हैं। ऐसे में आपको अपने पार्टनर के बारे में सोचना चाहिए और पति-पत्नी को मिलकर घर के काम करने चाहिए। छुट्टी के दिन घर की सफाई से लेकर खाना बनाने तक हर एक काम मिलकर करने से प्यार भी बढ़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें