फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Friendship Day 2024: इन भावपूर्ण संदेशों से दोस्त को दें मित्रता दिवस की शुभकामनाएं

Tue, 30 Jul 2024 09:24 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां दोस्तों के लिए कुछ स्नेहपुर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भेजकर शुभकामनाएं दें।
 
विज्ञापन
1 of 4
मित्रता दिवस 2024 - फोटो : amar ujala
International Friendship Day 2024 Wishes: आज यानी 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को 2011 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आधिकारिक तौर पर मान्यता दी गई थी। अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य मित्रता के महत्व को मान्यता देना और लोगों, देशों और संस्कृतियों के बीच शांति, एकता और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। 

अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस याद दिलाता है कि मित्रता न केवल व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक अधिक सहिष्णु, समझदार और एकजुट विश्व के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस दिवस को मनाकर, अपने दोस्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अपने रिश्ते को गहरा बनाने, उनके प्रति अपने स्नेह और कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए अतंर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। 

यहां दोस्तों के लिए कुछ स्नेहपुर्ण संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस पर भेजकर शुभकामनाएं दें।

विज्ञापन

2 of 4
मित्रता दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

बेवजह है तभी तो दोस्ती है
यार वजह होती तो व्यापार होता।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे 
विज्ञापन

3 of 4
मित्रता दिवस 2024 - फोटो : amar ujala
दोस्ती कोई खोज नहीं होती
दोस्ती किसी से हर रोज नहीं होती
अपनी जिंदगी में हमारी मौजूदगी को बेवजह न समझना
क्योंकि पलकें आखों पर कभी बोझ नहीं होतीं।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन

4 of 4
मित्रता दिवस 2024 - फोटो : amar ujala

एक जैसे दोस्त सारे नहीं होते
कुछ हमारे होकर भी हमारे नहीं होते
आपसे दोस्ती करने के बाद महसूस हुआ
कौन कहता है तारे जमीन पर नहीं होते।

हैप्पी अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें