फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: आपकी जिंदगी में कहीं कोई धोखेबाज तो नहीं, इन तरीकों से पहचान कर करें लाइफ से बाहर

Thu, 19 May 2022 12:46 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : istock
Relationship Tips: कहते हैं जहां विश्वास होता है, वहीं धोखा मिलता है। अक्सर हम कुछ अपने जीवन में कुछ ऐसे लोगों पर विश्वास कर लेते हैं, जो धोखेबाज होते हैं। हर किसी के जीवन में कोई न कोई धोखेबाज शख्स आ सकता है। दोस्त से लेकर रिलेशनशिप में पार्टनर तक से आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे जरूरी होता है कि सोच-समझकर इंसान को परख कर रिश्ता बनाएं। हालांकि कई बार इंसान की परख करने में आपसे गलती हो जाती है और आपके जीवन में एक ऐसा व्यक्ति आ जाता है, जो आपको धोखा दे सकता है। धोखा मिलने के बाद आपका विश्वास डगमगा जाता है और दिल टूट जाता है। इस तरह की भावनाओं को महसूस न करना पड़े, इसलिए सही इंसान की परख करना सीखें। कुछ संकेतों से आप पता लगा सकते हैं कि दोस्त या पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा। आइए जानते हैं धोखेबाज साथी को पहचानने के आसान तरीके।
विज्ञापन

2 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : istock
सहानुभूति लेने वाले

लोग खुद को दूसरो के सामने गरीब, मजबूर और कमजोर दिखाते हैं। ऐसे लोग अक्सर जितनी परेशानी में होते हैं, उससे ज्यादा उसे जाहिर करते हैं। वह तकलीफ में हैं, उनका दिल टूटा हुआ है और बेसहारा है, इस तरह का अपना रूप दिखाकर दूसरों से प्यार और हमदर्दी लेने की कोशिश करते हैं। ये लोग अपनी परेशानियों के बारे में अक्सर ही बात करते रहते हैं और दूसरों की सहानुभूति लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : istock
जल्द दोस्ती करने वाले

धोखेबाज लोग अक्सर कम समय में किसी न किसी बहाने से दूसरों के करीब आ जाते हैं। दोस्ती, प्यार, फिक्र के नाम पर वह आपका विश्वास जीतते हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए आपका फायदा उठाते हैं। पहली या दूसरी मुलाकात में ही इस तरह के लोग अंतरंग होने की कोशिश करने लगते हैं। इस तरह के लोग जितनी परवाह और लगाव आपसे दिखाते हैं, उतनी करते नहीं। इन्हें सिर्फ खुद से प्यार होता है और अपने फायदे के लिए ये दूसरों से जुड़ते हैं। ऐसे लोग स्वभाव से चुलबुले होते हैे, जो आपको इंप्रेस करने की कोशिश में लगे रहते हैं।

4 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : Istock
इंप्रेस करने वाले

आपकी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स हो सकता है जो आपको इंप्रेस करने के लिए अक्सर ही आपकी तारीफ करता रहता है। उसे आपकी हर बात पसंद होती है। वह स्वभाव से मिलनसार और चुलबुले होते हैं और आपकी हर परेशानियों को ध्यान से सुनते हैं और आपकी मदद करने की बात करते रहते हैं। लेकिन हकीकत में वह कुछ करते नहीं, बस आपको महसूस कराते हैं कि उनको आपकी बहुत ज्यादा फिक्र है और आपकी मदद करने के लिए वह कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे लोग धोखेबाज हो सकते हैं, जो अपना स्वार्थ पूरा होने के बाद आपको देखते भी नहीं।
विज्ञापन

5 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : istock
मौका तलाशने वाले

कई बार लोग धोखेबाज लोग किसी मौके की तलाश में रहते हैं, जिसमें वह आपका फायदा उठा सकें। उनका आपसे अच्छा संबंध होता है लेकिन जब आपको उनकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है तो वह इस मौके पर आपका साथ छोड़ देते हैं और आपका साथ देने के बजाए अपने बारे में पहले सोचते हैं। ऐसे लोग आपके जीवन में कभी भी कहीं भी आपको धोखा दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धोखेबाज साथी की पहचान - फोटो : Pixabay
प्रोफेशनल धोखेबाज

कई बार आपका पाला ऐसे लोगों से पड़ता है जिनसे आपका कोई निजी वास्ता नहीं होता। वह भावनात्मक तौर पर आपसे जुड़े नहीं होते लेकिन फिर भी वह आपको धोखा दे सकते हैं। इस तरह के लोग प्रोफेशनल धोखेबाज होते हैं जो अक्सर पैसों आदि का गबन करते हैं। वहीं कुछ ऐसे प्रोफेशनल धोखेबाज भी होते हैं जो एक साथ दो लोगों के साथ अफेयर में हो सकते हैं या किसी रिलेशनशिप में पहले से होते हुए किसी मौके पर आपका फायदा उठाने का सोचते हैं। उन्हें आपकी भावनाओं की परवाह नहीं होती और न ही अपने काम पर पछतावा होता है। वह अपने किए गए कामों को छुपाने में माहिर होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें