Relationship Tips: ब्रेकअप के दर्द से निकल पाना मुश्किल होता है। ब्रेकअप के बाद एक्स पार्टनर की याद आती है। जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो आपको साथी की आदत हो जाती है। पार्टनर से लगाव या प्यार हो सकता है लेकिन जब ब्रेकअप हो जाता है, तो एक्स की याद आना स्वाभाविक है। याद आने पर आप खुद की भावनाओं पर काबू नहीं कर पाते और एक्स से दोबारा बात करना चाहते हैं। उससे पैचअप करने के बारे में सोचने लगते हैं। लोग ब्रेकअप के कारण अवसाद या तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। लोगों को ब्रेकअप के बाद रात में नींद नहीं आती, वह अधिक खाना शुरू कर देते हैं और एक्स की याद आने पर आंखों से आंसू निकलने लगना आदि कुछ लक्षण देखने को मिलते हैं। अगर आपका या आपके किसी दोस्त का ब्रेकअप हुआ है और ब्रेकअप के दर्द से आप बाहर नहीं निकल पा रहें, साथ ही पार्टनर से पैचअप भी नहीं कर सकते हैं, तो कुछ तरीकों को अपनाकर नई शुरुआत कर सकते हैं।