Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में थोड़ा बहुत बहस होना सामान्य है, लेकिन जब बात-बात पर लड़ाई रोज का हिस्सा बन जाए तो ये रिश्ते की नींव को हिला सकता है। खासकर अगर कपल के बीच हर छोटी बात पर बहस होती हो तो आपको कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। रिश्ते में झगड़ा नहीं, समझदारी जरूरी है।
लेकिन अगर आपका पार्टनर हर छोटी बात पर बहस या गुस्सा करता है तो रिश्ता टूटने से पहले कुछ समझदारी भरे कदम उठाना जरूरी है। अगर आप चाहते हैं कि आपके और पार्टनर के बीच प्यार बना रहे तो बात-बात की बहस को समझदारी से हैंडल करना सीखिए।यहां ऐसे पांच तरीके बताए जा रहे हैं, जिनसे आप ऐसी स्थिति को शांति से संभाल सकते हैं।
सुनना सीखें, जवाब देना नहीं
अधिकतक लड़ाई या बहस इस कारण होती है कि लोग अपने पार्टनर को सुनते नहीं, बल्कि जवाब देते हैं। झगड़े के दौरान तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय चुपचाप सुनना सीखें। कभी-कभी पार्टनर को सिर्फ अपनी भड़ास निकालनी होती है। उनकी बात सुनकर आप उनका गुस्सा शांत कर सकते हैं लेकिन आपकी तुरंत की गई प्रतिक्रिया विवाद को और बढ़ा सकती है।