फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensitive Partner: बेहद संवेदनशील है आपका पार्टनर तो रिश्ता निभाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Fri, 15 Nov 2024 08:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

एक संवेदनशील व्यक्ति के साथ होने के लिए आपको प्रभावी संचार के माध्यम से अपने साथी की आंतरिक जरूरतों को समझने की जरूरत होती है, साथ ही अपने जीवन में पर्याप्त स्थान देने की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
1 of 6
Relationship Tips - फोटो : iStock
How To Deal With Sensitive Partner : अत्यधिक संवेदनशील व्यक्ति को डेट करना अविश्वसनीय अनुभव हो सकता है, ऐसे व्यक्ति गहराई से प्यार करते हैं। बहुत अधिक मिलनसार होते हैं और आपके जीवन में शामिल अधिकांश लोगों से बेहतर वह आपको समझते हैं।

वह बिना पूछे आपकी देखभाल करते हैं और कभी-कभी आपकी जरूरतों का ध्यान जरूरत से ज्यादा रखते हैं। हालांकि वह भी चाहते हैं कि उनका साथी उन्हें समझे और देखभाल करें। शोध के अनुसार, दुनिया की 20 फीसदी में आबादी अत्यधिक संवेदनशील व्यक्ति शामिल हैं। वह अपने आसपास के लोगों के प्रति उच्च स्तर का सहानुभूति महसूस करते हैं, दूसरों के बारे में सोचते हैं और अक्सर अति उत्तेजित हो जाते हैं।

अगर आप किसी अत्यधिक संवेदनशील व्यक्ति के साथ रिश्ते में हैं या डेट कर रहे हैं, तो यह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रहने का मौका है जो आपको गहराई से समझेगा और आपकी भावनाओं की परवाह करेगा। हालांकि, एक संवेदनशील व्यक्ति के साथ होने के लिए आपको प्रभावी संचार के माध्यम से अपने साथी की आंतरिक जरूरतों को समझने की जरूरत होती है, साथ ही अपने जीवन में पर्याप्त स्थान देने की भी आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

2 of 6
Relationship - फोटो : istock
अत्यधिक संवेदनशील लोगों को डेट करने के टिप्स

अच्छे श्रोता

संवेदनशील लोग बिना कहे किए गए इशारों को समझने में बेहतर होते हैं। इस कारण उन्हें पता होता है कि आपको क्या चाहिए। जरूरी है कि आपके बीच प्रभावी संवाद हो और अच्छे श्रोता की तरह उन्हें सुनें ताकि आपको भी उनकी पसंद या जरूरतों के बारे में पता हो सके। उन्हें समझ कर ही आप दोनों के बीच का बाॅन्ड मजबूत बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Relationship Tips - फोटो : iStock
कुछ स्पेस दें

अत्यधिक सेंसिटिव व्यक्ति को अपनी भावनाओं और स्थिति को समझने में समय लगता है। उनकी पहली प्रवृत्ति सूचनाओं और अपने आस-पास के लोगों से अभिभूत हो जाना है। जब जब चीजें गलत हो जाती हैं तो आपको लगता है कि  उनके साथ रहना सही निर्णय है, लेकिन कभी-कभी उन्हें सोचने और अपनी भावनाओं को शांत करने के लिए कुछ स्पेस की आवश्यकता होती है।

4 of 6
Relationship - फोटो : pexel
उनकी भावनाओं को अपनाएं

ऐसे लोग दूसरों की तुलना में अधिक गहराई के साथ भावनाओं को महसूस करते हैं। इसका अर्थ ये बिल्कुल नहीं है कि वह अव्यवहारिक हैं और ओवररिएक्ट करते हैं। उनकी भावनाओं को अस्वीकार करना और उनसे कहना कि वह ज्यादा सोच रहे हैं, उन्हें और भी अधिक हताश कर सकता है। भले ही आप उन्हें समाधान न बता सकें लेकिन उन्हें बताएं कि आप उनकी भावनाओं को समझते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Relationship - फोटो : istock
उन्हें सरप्राइज दें

सेंसिटिव लोग नकारात्मक और सकारात्मक भावनाओं को तेजी से महसूस करते हैं। उन्हें सरप्राइज आउटिंग पर ले जाना और उनकी रुचि के मुताबिक कोई तोहफा देना , उन्हें अधिक जीवंत और सकारात्मक महसूस कराता है। उनके लिए एक कप चाय बनाना या उनके घरेलू कामों में हाथ बंटाना जैसे साधारण काम भी काफी मददगार साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Relationship Tips - फोटो : iStock
उनके साथ वक्त बिताएं

अत्यधिक संवेदनशील व्यक्ति अपने प्रियजनों का साथ, उनका लगाव चाहते हैं। ऐसे लोगों के साथ वाॅक पर जाना, उनकी इंद्रियों को शांत कर सकता है और बेहतर निर्णय लेने में सहायता कर सकता है, खासकर जब कोई व्यक्ति भावनाओं से अभिभूत हो। उन्हें सैर पर ले जाएं और अपने डर के बारे में बात करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन चीजों के बारे में निर्णय लेने में उनकी मदद करें, जिनसे वे जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें