Modern Baby Boy Names: माता-पिता के साथ ही पूरे परिवार के लिए बच्चा भगवान का दिया अनमोल तोहफा होता है। एक बच्चे का जन्म माता पिता की प्रार्थनाओं का फल होता है, जिसके लिए वह हमेशा दुआएं मांगते हैं। ऐसे में बच्चे का नाम कुछ ऐसा हो, जिसका अर्थ उपहार, प्रार्थना या दुआ होता हो। इस तरह के नाम नन्हे मुन्ने के लिए आपके प्यार को तो जाहिर करेंगे, साथ ही हमेशा याद दिलाएंगे कि आपका बच्चा ईश्वर का दिया तोहफा है।
हालांकि अर्थपूर्ण नाम के साथ ही माता-पिता ऐसे नाम के तलाश में रहते हैं, जो आधुनिक भी हो। आज के दौर में नए जमाने के नाम और दूसरों से हटकर कुछ यूनिक नाम आपके बच्चे के व्यक्तित्व को अधिक प्रभावशाली बनाएंगे। कहा भी जाता है कि नाम का असर बच्चे के व्यक्तित्व पर पड़ता है। इसलिए उनके लिए सही नाम का चयन आवश्यक है।
परिवार में बेटे का जन्म हुआ है तो अपने नन्हें शहजादे को ऐसा ही कोई नाम दें। तोहफे के अर्थ वाले आधुनिक नामों की सूची यहां दी जा रही है, बेटे के लिए इस सूची से आधुनिक और अर्थपूर्ण नाम तलाश सकते हैं।