फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips : शादीशुदा जिंदगी को बर्बाद कर सकती हैं आपकी ये आदतें

Fri, 17 Feb 2023 12:28 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 हर पति-पत्नी को ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आपकी किन आदतों से आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है या उन्हें दुख पहुंच सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी - फोटो : iStock
Relationship Tips : जब भी किसी की शादी होती है तो एक नए रिश्ते का आगाज होता है। ऐसा माना जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता जितना मजबूत हो उतना ज्यादा अच्छा होता है। पर, कई बार ऐसा होता है कि शादीशुदा जिंदगी में बिना आपके कुछ किए परेशानियां आने लगती हैं। इसकी वजह से कपल्स में दूरियां आने लगती हैं। कई बार तो लोगों को समझ ही नहीं आता कि आखिर उनका पार्टनर आपसे नाराज किस बात से है। जिस वजह से परेशानी और बढ़ जाती है। 

आज हम आपको लोगों की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से शादीशुदा जिंदगी में बवाल हो जाता है। इन आदतों की वजह से रिश्ता टूटने तक की नौबत आ जाती है। ऐसे में हर पति-पत्नी को ये जानना बेहद जरूरी होता है कि आपकी किन आदतों से आपके पार्टनर को गुस्सा आ सकता है या उन्हें दुख पहुंच सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
किसी परेशानी में बात ना करना
किसी परेशानी में बात ना करना

जब भी जिंदगी में कोई परेशानी आती है तो आप आराम से बैठ कर अपने पार्टनर से बात कर सकते हैं। अगर आप ऐसा ना करते हुए सीधा चिल्लाने लगेंगे तो ये आदत किसी को भी पसंद नहीं आएगी। लोग कुछ दिन बाद इस आदत से परेशान होने लगते हैं। इसीलिए परेशानी के वक्त बैठकर बात करें ना कि चिल्लाना शुरू कर दें। 
विज्ञापन

3 of 5
फ्लर्ट करना 
फ्लर्ट करना 

कई बार देखा जाता है कि लड़के अपने पार्टनर को जलाने के लिए और लड़कियों के साथ फ्लर्ट करते हैं। ये बात किसी भी लड़की को पसंद नहीं आती है। कई मामलों में लड़कियां भी ये काम करती हैं। जिस वजह से उनके रिश्ते में खटास आने लगती है। इससे आपके पार्टनर का भरोसा भी कम होने लगता है। 

4 of 5
 ब्लेम गेम  - फोटो : अमर उजाला
 ब्लेम गेम 

जब भी आपकी आपके पार्टनर के साथ बहस होती है तो कभी ब्लेम गेम ना खेलें।  हमेशा आगे बढ़कर अपनी गलती माननी चाहिए। इससे लड़ाई भी जल्दी खत्म होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्टनर के झूठ को पहचानने का तरीका - फोटो : Istock
पार्टनर को हर वक्त नीचा दिखाना

अगर आप लड़ाई में या फिर सबसे सामने अपने पार्टनर को नीचा दिखाते हैं तो इससे आप अपने प्रति इज्जत खो देंगे। शादी के रिश्ते में अपने पार्टनर का सम्मान करना सबसे जरूरी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें