अगर आप नए रिलेशनशिप में हैं तो कई बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। दरअसल, नया रिलेशनशिप बेहद नाजुक होता है। इसे फलने-फुलने में वक्त लगता है। रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में सबकुछ ठीक-ठाक लगता है। लेकिन धीरे-धीरे जैसे ही वक्त बितने लगता है तो रिलेशनशिप में हुई एक छोटी से चूक भी भारी पड़ने लगती है। कई बार तो अनजाने में बोले गए शब्दों की वजह से भी हमारा रिलेशनशिप खतरे में पड़ जाता है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है और कुछ खास बातों का ख्याल रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं क्या हैं ये बातें...