फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस तरह की सोच वाले लड़के देते हैं प्यार में धोखा

Mon, 29 Jul 2019 11:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप - फोटो : pixabay
हर लड़की का सपना मिस्टर परफेक्ट पार्टनर की तलाश करना होता है। लेकिन, कई बार वह ऐसे लड़कों के साथ रिलेशनशिप में पड़ जाती हैं, जो उनके साथ प्यार का नाटक करते हैं। लड़कियां आसानी से ऐसे लड़कों को पहचान नहीं पाती हैं। वह इनकी बातों में आ जाती हैं और जब तक उन्हें इसकी सच्चाई पता चलती है, बहुत देर हो चुकी है।  हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह के लड़कों से दूरी बनाएं।
 
विज्ञापन

2 of 7
रिश्ता
हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर उसके लिए कुछ स्पेशल करे। अगर आपका पार्टनर आपके साथ डेटिंग के लिए उत्साहित नहीं है, और वह कुछ स्पेशन करने के लिए हमेशा आलस करता है तो समझो वह आपसे प्यार नहीं करता सिर्फ टाइम पास कर रहा है। ऐसे लड़कों से जितनी जल्दी हो दूरी बना लें।
 
विज्ञापन

3 of 7
relationship - फोटो : Pixabay
अगर आपका पार्टनर आपसे कामुक प्रेमिका होने की उम्मीद करता है और शारीरिक संबंधों के अलावा आपको कुछ नहीं समझता है, तो उससे जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लें। इस तरह के लड़के सिर्फ आपको बेवकूफ बना रहे होते हैं। उनसे प्यार की उम्मीद करना बेकार है।

 

4 of 7
relationship tips
अगर आपका पार्टनर आपसे विश्वासघात करके अपने और आपके सारे सिक्रेट्स अपने दोस्तों के साथ शेयर करता है तो इसका मतलब है वह आपसे प्यार नहीं करता है। ऐसे पार्टनर से जल्दी दूरी बनाएं। वह सिर्फ आपके अहसासों के साथ खेल रहा होता है।
 
विज्ञापन

5 of 7
relationship
अगर आपका पार्टनर आपके मैसेज और फोन का जवाब देने की बजाय तरह-तरह के बहाने बनाता हो। मसलन फोन दूसरे कमरे में था और मैं अपने फोन के प्रति लापरवाह हूं, तो समझो वह आपसे प्यार नहीं करता सिर्फ प्यार करने का बहाना कर रहा होता है। इस तरह के पार्टनर से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लें।
विज्ञापन

6 of 7
relationship tips
अगर वह बात-बात पर आप पर शक करता हो। फोन न उठा पाने का हमेशा कारण पूछता हो। आप कहीं बात कर रही हैं तो उसका डिटेल मांगतो हो। आपके साथ होने पर आपके फोन के मैसेज और कॉल डिटेल चैक करता हो। हमेशा आपके प्यार का परीक्षा लेता हो मसलन बात-बात पर पूछना क्या तुम मुझसे प्यार करती हो। ऐसे पार्टनर से दूरी बना ले। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
relationship
अगर आपका पार्टनर प्यार के नाम पर आपकी जासूसी करता हो। वह आपसे आपके पर्सनल डिटेल मांगता हो और आपकी फेसबुक, ईमेल आईडी का पासवर्ड मांगता हो, तो उससे दूरी बना लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें