फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: आपसे ज्यादा फैमिली को अहमियत देते हैं पति तो इन तरीकों से खुद को लाएं उनके करीब

Wed, 29 Jan 2025 06:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

यहां कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर पत्नी पति के जीवन में अपना महत्व बढ़ा सकती हैं और पति के जीवन में प्राथमिक बन सकती हैं। साथ ही परिवार के लिए पति उनकी भावनाओं को भी अनदेखा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
पति के जीवन में खुद को बनाएं प्राथमिक - फोटो : istock
Relationship Tips for Married Couples : शादी के बाद हर पत्नी चाहती है कि उसका पति हमेशा साथ निभाए। उसकी भावनाओं को समझें और सबसे पहले उनके रिश्ते को स्थान दे। हालांकि एक बेटे के लिए अपने माता-पिता और भाई बहनों से अधिक पत्नी को अहमियत देना मुश्किल हो सकता है, वह भी शादी के शुरुआती सालों में। एक लड़के के लिए जरूरी है कि वह अपने परिवार और पत्नी दोनों से ही तालमेल बिठाए ताकि पत्नी को ये महसूस न हो कि पति उनसे से ज्यादा अपने माता-पिता के करीब है। ऐसा व्यवहार पत्नी को अकेलेपन का अहसास दिलाता है।

महिलाओं को भी ये समझना चाहिए कि पति के लिए पत्नी और अपने अभिभावकों के बीच किसी एक चयन करना आसान नहीं होता। ऐसे में पति को ऐसी परिस्थिति में न डालें कि उन्हें चयन करना पड़े। पति का अपने परिवार से लगाव स्वाभाविक है। लेकिन अगर परिवार के सामने वह पत्नी की भावनाओं को अनदेखा कर रहे हैं तो उनके शादीशुदा रिश्ते में खटास आ सकती है। पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य बनाए रखने के लिए प्यार और समझदारी से काम लेना जरूरी है। यहां कुछ ऐसे तरीके बताए जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर पत्नी पति के जीवन में अपना महत्व बढ़ा सकती हैं और पति के जीवन में प्राथमिक बन सकती हैं। साथ ही परिवार के लिए पति उनकी भावनाओं को भी अनदेखा नहीं करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
संवाद करें, शिकायत नहीं - फोटो : Adobe stock
संवाद करें, शिकायत नहीं

पत्नी खुलकर अपनी भावनाएं साझा करें। लेकिन आरोप लगाने या शिकायत करने से बचें। पति को ये समझाएं कि आप उनका साथ चाहती हैं, उनके साथ ज्यादा वक्त बिताना चाहती हैं। न कि शिकायत करें कि आपसे ज्यादा वह परिवार को समय देते हैं। बातचीत के दौरान सकारात्मक शब्दों का प्रयोग करें।
विज्ञापन

3 of 6
उनके परिवार का सम्मान - फोटो : istock
उनके परिवार का सम्मान

पति के परिवार के प्रति सम्मान और स्नेह दिखाएं। इससे पति को लगेगा कि आप उनके रिश्तों की कद्र करती हैं। बेटे होने के नाते जो जिम्मेदारी आपके पति की है, उसमें पति का साथ दें ताकि वह अपना विश्वास और जिम्मेदारी आपसे बांट सकें। पति के माता पिता और  परिवार के लिए छोटी-छोटी चीजें करें, जिससे पति का विश्वास और बढ़ेगा।

4 of 6
पति संग क्वालिटी टाइम बिताएं - फोटो : pexel
पति संग क्वालिटी टाइम बिताएं

जन्म देने वाले माता-पिता और सालों से जिस परिवार के साथ पति ने वक्त गुजारा है, उसके सामने पत्नी को प्राथमिकता देना पति के लिए नया हो सकता है। इसलिए पत्नी को चाहिए कि वह पति संग वक्त बिताएं ताकि वह इस जीवन  को अपना सकें। ऐसी गतिविधियां तलाश करें जो आप दोनों को पसंद हों, जैसे कुकिंग, वाॅक या मूवी नाइट। जब आप साथ हों तो फोन या अन्य चीजों से ध्यान हटाकर पूरी तरह उन से जुड़ें।
विज्ञापन

5 of 6
धैर्य और समझदारी रखें - फोटो : istock
धैर्य और समझदारी रखें

सिर्फ शादी हो जाने से पति के दिल में आपके लिए जगह नहीं बन सकती। रिश्ते में बदलाव लाने में समय लगता है। धैर्य रखें और धीरे-धीरे उनके दिल में अपनी जगह बनाएं। उनके परिवार के साथ संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनें - फोटो : Pexel
आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनें

अपने शौक और करियर पर ध्यान दें। आत्मनिर्भर और खुशहाल साथी अपने आप आकर्षण का केंद्र बन जाते हैं। जब आप खुद में खुश और आत्मविश्वासी होंगी, तो वे भी आपकी ओर खिंचेंगे। इसलिए खुद से प्यार करें और अपनी खुशियों को महत्व दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें