Baby Girl Names Inspired With Holy Ganga River: गंगा नदी हिंदू धर्म में सबसे पूजनीय और बेहद पवित्र नदी मानी जाती है। मान्यता है कि गंगा नदी में स्नान से पापों से मुक्ति मिलती है और स्वर्ग का मार्ग खुलता है। माता गंगा भगवान शिव की जटाओं में समाई हुई हैं। गंगा का नाम स्वयं में आध्यात्मिक, सामाजिक और प्राकृतिक ऊर्जा का प्रतीक है। उनके नाम का जप और स्मरण आत्मा को शांति और प्रेरणा देता है। देवी गंगा का नाम शुद्धता, मोक्ष और धर्म का प्रतीक है। गंगा के नाम का आध्यात्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक दृष्टि से गहरा महत्व है।
माता गंगा का नाम बेहद खूबसूरत है। बेटी के लिए मां गंगा का नाम उपयुक्त रहेगा। आप मां गंगा के अनेक नामों में से एक नाम का चयन अपनी लाडली बेटी के लिए कर सकते हैं। अगर आपकी बच्ची का नामकरण करना है तो यहां दिए माता गंगा के सुंदर नामों में एक चुन सकते हैं।