जब किसी की नई-नई शादी होती है, तो वे अपने शादीशुदा जीवन में बेहद खुश होते हैं, अपनी आने वाली जिंदगी की तैयारियां करते हैं और कई सारे प्यार सपने भी सजाते हैं। लेकिन दुनिया में शायद ही कोई कपल ऐसा हो जिनके बीच छोटे-मोटे झगड़े न होते हैं, लेकिन कई खुशहाल वैवाहिक कपल ऐसे भी होते हैं जिनके जीवन में कुछ बातों को लेकर परेशानियां आने लगती हैं जिनका बुरा असर उनके शादीशुदा जीवन पर पड़ता है। ऐसे में ये समझना ज्यादा जरूरी हो जाता है कि आखिर पति-पत्नी के बीच संबंध खराब होने की असल वजह क्या है, क्योंकि कई कपल के रिश्ते तो इतने खराब हो जाते हैं कि उनकी तलाक की नौबत तक आ जाती है। लेकिन अगर आप चाहें तो इन बातों को जानकर इनका समाधान निकालकर अपने शादीशुदा रिश्ते को टूटने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं उन बातों बारे में जो आपके शादीशुदा जीवन में जहर घोल सकती है।