फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: पार्टनर व्यस्त होने के कारण नहीं देता आपको समय तो न करें झगड़े, अपनाएं ये टिप्स

Mon, 21 Nov 2022 01:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्यस्त पार्टनर के साथ रिश्ते को कैसे निभाएं - फोटो : istock
Relationship Tips: रिश्ते में एक दूसरे को वक्त दिया जाता है, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास वक्त की कमी होती है। ऐसे में जब कपल एक दूसरे को वक्त नहीं देते तो कई तरह की समस्याएं और दूरी आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। अगर आपका पार्टनर अक्सर व्यस्त रहता है, उसके पास आपके लिए वक्त नहीं है तो लोग लड़ाई झगड़े करने लगते हैँ। पार्टनर से वक्त पाने के लिए साथी अक्सर अपने पार्टनर से शिकायत करता है, जिससे दोनों के बीच बहस होने लगती है। कपल के बीच के लड़ाई झगड़े धीरे धीरे बढ़ने लगते हैं और मामला ब्रेकअप तक पहुंच जाता है। कई बार आप अपने पार्टनर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहते लेकिन उनके वक्त की उम्मीद रखते हैं। ऐसे में अगर पार्टनर बहुत व्यस्त रहता है तो उसे परेशान करने के बजाए और झगड़े करने के बजाय इन टिप्स से उनके साथ वक्त बिताएं।  
विज्ञापन

2 of 5
पार्टनर से बात करें - फोटो : istock
पार्टनर से बात करें

किसी भी परेशानी का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। पार्टनर दफ्तर के कामों में बहुत ज्यादा व्यस्त रहता है और आपको समय नहीं दे पाता तो उससे अपने मन की बात शेयर करें। उन्हें बताएं कि आप उनके साथ कुछ वक्त बिताना चाहते हैं। उनकी बातों को सुनें और परेशानियों को समझें। पार्टनर के काम से जुड़ी बातें उनसे पूछें। इससे स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टनर कामकाज के कारण आपको वक्त नहीं देता या वह आपको इग्नोर करता है। वहीं पार्टनर भी आपकी भावनाओं के समझ सकेगा।
विज्ञापन

3 of 5
खुश रहें - फोटो : istock
खुश रहें
 
खुशहाल रिश्ते के लिए आपका खुद का खुशहाल होना जरूरी होता है। पार्टनर वक्त नहीं दे रहे तो दुखी न हो बल्कि खुश रहने की कोशिश करें। जब आप खुश होंगे तो पार्टनर भी व्यस्तता के बीच राहत महसूस करेगा। 

4 of 5
घर पर ही डेट करें - फोटो : istock
घर पर ही डेट करें

हो सकता है कि पार्टनर बहुत अधिक काम होने के कारण आपके साथ कही घूमने नहीं जा पा रहा हो या अधिक वक्त नहीं बिता पा रहा हो। लेकिन आप अपने समय का सही उपयोग कर सकते हैं। अगर पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो उनके साथ कहीं बाहर जाने का इंतजार न करें, बल्कि घर पर ही डेट प्लान करें। पार्टनर जब काम से घर लौटें तो उनकी पसंद का डिनर तैयार करके साथ में खाएं और कोई मूवी पर ही देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सरप्राइज गिफ्ट - फोटो : istock
सरप्राइज गिफ्ट दें

रिलेशनशिप को खुशहाल बनाए रखने के लिए कम वक्त का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने पार्टनर को समय समय पर सरप्राइज देकर पल को खास बना सकते हैं। पार्टनर को कोई तोहफा देकर व्यस्त पलों से कुछ वक्त अपने रिश्ते के लिए निकाल सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें