फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: रिश्तों में बार-बार दिल टूटता है? वजह जानिए यहां

Thu, 03 Jul 2025 09:36 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Relationship Tips : आप तब तक किसी रिश्ते में आगे नहीं बढ़ सकती हैं, जब तक उससे जुड़ न जाएं। यह जुड़ना ही रिश्तों को मजबूती देता है, लेकिन यह सकारात्मक ही हो, यह जरूरी नहीं। इसलिए अपने अटैचमेंट स्टाइल को जान लें।
 
विज्ञापन
1 of 5
आपका अटैचमेंट स्टाइल कैसा है? - फोटो : Pexel
कंचन चौहान

हम सभी जीवन में किसी न किसी से गहरे संबंध बनाते हैं। माता-पिता, जीवन-साथी, दोस्त या साथी। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप इन रिश्तों में कैसे पेश आती हैं? कभी आप किसी रिश्ते से बहुत जुड़ जाती हैं, किसी में बहुत दूर हो जाती हैं तो कभी-कभी बीच में झूलती रहती हैं। असल में, इन सभी अनुभवों की जड़ में होता है- आपका अटैचमेंट स्टाइल, जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए, ताकि रिश्ते में जिस बदलाव की जरूरत हो, उसे पहचाना जा सके।

पहले जानें

अटैचमेंट स्टाइल वह मनोवैज्ञानिक ढांचा है, जो यह तय करता है कि आप दूसरों से भावनात्मक रूप से कैसे जुड़ती हैं। यह शैली आपके बचपन के अनुभवों, खासकर माता-पिता या देखभाल करने वालों के साथ रिश्ते से बनती है, जो मुख्य रूप से चार प्रकार की है-
विज्ञापन

2 of 5
अटैचमेंट स्टाइल एंग्जायस है तो आप अत्यधिक जुड़ाव और भावनात्मक सुरक्षा की तलाश में रहती होंगी - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित

अगर बचपन में आपको स्नेह, सुरक्षा और स्थिरता मिली है तो आपका अटैचमेंट स्टाइल सिक्योर हो सकता है। आप आत्मविश्वासी, भावनात्मक रूप से संतुलित और भरोसेमंद हो सकती हैं। साथ ही आप दोस्तों, साथी और परिवार वालों से संवाद करना पसंद करती हैं और खुद की सीमाओं को समझती हैं। यह अटैचमेंट स्टाइल रिश्तों में स्थिरता लाता है।

चिंतित

अगर आपका अटैचमेंट स्टाइल एंग्जायस है तो आप अत्यधिक जुड़ाव और भावनात्मक सुरक्षा की तलाश में रहती होंगी। आपको अक्सर यह डर रहता है कि आपका साथी आपको छोड़ देगा। इस कारण आप जुड़ाव की भावना से दूर, जरूरतमंद और अत्यधिक भावुक हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नजदीकी रिश्तों से डर लगता है तो हो सकता है कि आप अवॉइडेंट अटैचमेंट में हों - फोटो : Adobe stock
त्याग

अगर आप अक्सर अपने करीबियों से भावनात्मक दूरी बनाए रखती हैं, क्योंकि आपको नजदीकी रिश्तों से डर लगता है तो हो सकता है कि आप अवॉइडेंट अटैचमेंट में हों। ऐसे में आपके लिए अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना मुश्किल होता है, जिससे आप दूसरों से जुड़ने में असहज महसूस करती हैं। इस कारण आप अक्सर खुद को अकेला महसूस करती हैं। हालांकि फिर भी खुश रहने का पूरा प्रयास करती हैं।

अव्यवस्थित

अगर आपका स्टाइल यही है तो आप रिश्तों में उलझन महसूस करती होंगी। आपकी भावनाएं अस्थिर रहती हैं यानी कि आप कभी किसी के बहुत करीब आ जाती हैं तो कभी अचानक दूरी बना लेती हैं। असल में, यह अटैचमेंट स्टाइल अक्सर उनमें देखा जाता है, जिन्होंने बचपन में गहरे ट्रॉमा, हिंसा या अस्थिर वातावरण का सामना किया हो। यह रिश्तों में भ्रम और अनिश्चितता पैदा करता है, जिस कारण साथी भावनात्मक रूप से असुरक्षित महसूस करता है।

4 of 5
अटैचमेंट स्टाइल से रिश्ते की मजबूती पहचानना होगा आसान - फोटो : Adobe stock
जानना क्यों जरूरी

अपने अटैचमेंट स्टाइल को जानने से आप पहचान पाती हैं कि आप रिश्तों में बार-बार एक ही गलती को क्यों दोहराती हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप बार-बार भावनात्मक रूप से अनुपलब्ध पार्टनर की ओर आकर्षित होती हैं तो आप एंग्जायस अटैचमेंट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पहचान कर खुद पर काम करें - फोटो : Adobe
पहचान कर खुद पर काम करें

रिलेशनशिप काउंसलर डॉ. मोहिनी मित्तल बताती हैं, अपने अटैचमेंट स्टाइल को जानना इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह हमारे रिश्तों में व्यवहार, भावनात्मक प्रतिक्रियाओं और संबंधों की गहराई को अत्यधिक प्रभावित करता है। अटैचमेंट स्टाइल हमारे बचपन के अनुभवों से विकसित होता है और यह तय करता है कि हम दूसरों पर कितना भरोसा करते हैं, अपनी भावनाएं कैसे व्यक्त करते हैं और मुश्किल समय में किस तरह समर्थन मांगते हैं। यदि हमें अपने अटैचमेंट पैटर्न की समझ होती है तो हम अपनी कमजोरियों, डर और प्रतिक्रिया के तरीकों को बेहतर पहचान सकते हैं। इससे हम रिश्तों में अधिक समझदारी, सहानुभूति और संतुलन बना पाते हैं। असुरक्षित अटैचमेंट स्टाइल को पहचान कर हम खुद पर काम कर सकते हैं, जिससे स्वस्थ और स्थायी रिश्ते बनते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें