फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक का आखिरी फैसला लेने से पहले इन बातों पर जरूर करें गौर

Wed, 31 Jul 2019 03:46 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
तलाक - फोटो : pixabay
अगर रिश्ते में आपकी अपने पार्टनर से मेल नहीं खा रही और आप अलग होना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे कभी भी तलाक का आखिरी फैसला नहीं लेना चाहिए। दरअसल, हर रिश्ते में मनमुटाव चलते रहते हैं लेकिन जब स्थिति एकदम अलगाव की आ जाए तो आपको एक-दूसरे से तलाक लेने से पहले कई बातों के बारे में सोचना होता है। यह सच है कि हर किसी को अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले खुद लेने का हक है लेकिन तलाक के आखिरी फैसले पर आपको किसी भी तरह के आवेश या गुस्से में कोई कदम कभी भी नहीं उठाना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 4
divorce
यह बात भी एकदम सच है कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि तलाक लेने के बाद आपकी जिंदगी में खुशियां लौट ही आएंगी। दरअसल, तलाक कानूनी प्रक्रिया है और इस प्रोसेस से शुरू करने से पहले दोनों ही लोगों के इसके हर पहलू के बारे में गौर से सोच लेना चाहिए चाहे आप स्वेच्छा से ही तलाक क्यों न ले रहो हों? कई बार यह भी देखा गया है कि तलाक के बाद भी इंसान की जिंदगी एकदम सही पटरी पर नहीं उतर पाती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
divorce
हम तो आपसे यही कहेंगे कि तलाक का आखिरी फैसला करने से पहले आप एक-दूसरे से अच्छी तरह से बातचीत कर ले। अगर आपकी नहीं बन रही और आपने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है तब भी आप तलाक की अर्जी डालने से पहले एक बार, कुछ दिनों के लिए अलग-अलग रहकर देखें। इससे आपको एक-दूसरे के बारे में सोचने का वक्त मिलेगा और अगर आपसे भी कोई गलती हुई है तो इस बात का भी अहसास होगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
Divorce
आप इस मामले में सीधे तलाक लेने से पहले अपने किसी दोस्त, घर एवं परिवार के किसी बड़े सदस्य से राय मशविरा कर सकते हैं। ऐसा करना अच्छा रहता है। कई बार ऐसा भी होता है कि बात करने और किसी बड़े की मध्यस्थता की वजह से हम अपने फैसले को बदल देते हैं और उसके बाद हमारी जिंदगी स्मूथ चलने लगती है। आप भी एक-दूसरे को एक मौका जरूर दें और तलाक का आखिरी फैसला लेने से पहले सारी स्थितियों को अच्छी तरह से जांच परख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें