फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों की इन छोटी-छोटी आदतों से जल्दी खफा हो जाती हैं महिलाएं

Mon, 06 Jan 2020 10:28 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
relationship - फोटो : pixa
बिना आपसी समझदारी के कोई भी रिश्ता नहीं टिकता है। हर रिलेशनशिप के लिए समझदारी और वफादारी बेहद जरूरी चीज है। अगर आप किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं और आप दोनों के बीच की समझ अच्छी नहीं है तो रिश्ते में मुधरता की जगह खटास आना निश्चित है। ऐसे में अगर आप पुरुष हैं तो आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार करना चाहिए क्योंकि ये आदतें महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती हैं।


 
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : pexel
पुरुष अक्सर महिलाओं को अपनी इच्छाओं के आधार पर कंट्रोल करते हैं। महिलाओं को कंट्रोल करने की आदत बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है।  कई बार कंट्रोल करने की यह प्रवृत्ति हिंसक भी हो जाती है। महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि उनपर पाबंदी लगाई जाए। अगर आप अपने गर्लफ्रेंड से  बार-बार पूछते हैं कि वो कहां जा रही हो, किसके साथ जा रही हो तो फौरन इस आदत को छोड़ दें।

 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
अगर आप अक्सर अपने फ्रेंड्स सर्कल में अपनी गर्लफ्रेंड को बोलने नहीं देते तो इस आदत को फौरन छोड़ दें। महिलाओं को बिल्कुल भी पसंद नहीं कि कोई उनके खानपान और कपड़े पहने के तरीके पर सवाल उठाए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके रिश्ते में मधुरता बढ़ने की जगह खटास ही पैदा होगी।
 



 
विज्ञापन

4 of 4
अवैध संबंधों में हुई पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को ईमानदार और वफादार पुरुष पसंद होते हैं। अगर उनको आपके भीतर ये गुण नहीं दिखेगा या फिर आप पहले तो उन्हें ईमानदारी दिखाएंगे और बाद में उनके भरोसे को तोड़ेंगे तो महिलाएं ऐसे साथी को कभी माफ नहीं कर पाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें