फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकअप से टूटती जिंदगी को कुछ यूं संवारे, दिल से कहें 'ये नाकामयाबी नहीं'

Mon, 06 Jan 2020 09:43 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपके जिंदगी में बहुत सी ऐसी चीजें होंगी जो थम सकती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी जिंदगी किसी चीज के लिए नहीं थमती है। उदाहरण के लिए आप प्यार को ही ले सकते हैं। प्यार आपके जिंदगी के तमाम खूबसूरत एहसासों में से एक होता है। जब भी किसी के जिंदगी में प्यार का आगाज होता है तो उसे दुनिया की हर चीज ही खूबसूरत नजर आने लगती है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि इंसान को प्यार किसी इंसान से हो सकता है। कई बार तो बेकार चीजों से भी उसे प्यार हो जाता है लेकिन जब भी इंसान का प्यार भरी दिल किसी वजह से टूटता है तो सब कुछ बिखर सा जाता है। अगर आपका दिल भी कुछ इस तरह से ही टूट गया है और तकलीफ अभी तक कम नहीं हुई है तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपके कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे जो आपके दिल के दर्द को कम कर एक नई जिंदगी देने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आंसुओं के दरिया में बहा दीजिए दर्द को
भले ही लोग मजबूती दिखाने के लिए रोने से मना करते हैं लेकिन रोना कतई भई कमजोरी की मिशानी नहीं है। जिस तरह से किसी जगह पर रुका हुआ पानी सड़कर सिर्फ प्रदूषण बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते ठीक यही हाल आंसुओं के भी हैं। आपने जिन आंसुओं को अपने पलकों के पीछे बड़ी हिम्मत से छुपा रखा है अब थोड़ी हिम्मत दिखा उन्हें बह जाने दीजिए। रोने से आपका दिल बहुत हद तक हल्का हो जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्रेकअप को नाकामयाबी मत बनाएं
चाहे वक्त अच्छा हो या बुरा लेकिन किसी के लिए रुकता नहीं हैं। हर बीतता पल बहुत सारी खुशियों और गम को समेटे रहता है और इन्हीं पलों की रफ्तार में जिंदगी भी सिमट कर आगे बढ़ती रहती है। यही बात आपको समझने की जरूरत है। कोई भी रिश्ता अगर टूट गया है तो यहीं सोचना चाहिए कि उस रिश्ते ने अपनी उम्र जी लिया और टूटने का मतलब ही यही है कि वह यहीं तक लिखा था। उस रिश्ते के साथ न तो अपनी जिंदगी को रुकने दीजिए और न ही उसके दर्द को ज्यादा देर ठहरने दीजिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नया सहारा मत तलाशें
अगर आपका अभी हाल ही में ब्रेकअप हुआ है तो बहुत जाहिर सी बात है कि इसके दर्द से अभी आप उबरे नहीं हुए होंगे। आपको प्यार, विश्वास, समझदारी, साझेदारी और हमदर्दी, इन सभी की जरूरत है, लेकिन इस जरूरत को अपनी कमजोरी मत बनाइए। इस समय आप आहत जरूर हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप हमदर्दी को ही प्यार समझ लें। ऐसा नहीं है कि एक रिश्ते के टूटने के बाद आप अपनी जिंदगी से हर नए रिश्ते की गुंजाइश खत्म कर दें, लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं होना चाहिए कि इस टूटे रिश्ते का दर्द भुलाने के लिए ही आप एक नया रिश्ता जोड़ लें।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फिर से समेटिए अपना विश्वास
जब भी कोई इंसान ईमानदारी से किसी रिश्ते में जुड़ा होता है तो वो इस बात की कल्पना तक नहीं कर पाता है कि उसकी ईमानदारी और समर्पण के बावजूद ये रिश्ता कभी टूट भी सकता है। ऐसे इंसान के जब रिश्ते टूट जाते हैं तो इसे वो स्वीकार नहीं कर पाते हैं। हालात ऐसे हो जाते हैं कि वो तेजी से तनाव और डिप्रेशन जैसी चीजों की तरफ बढ़ने लगते हैं। उन्हें अपने ऊपर भरोसा ही नहीं रह जाता। वे उस टूटे रिश्ते का जिम्मेदार अपने-आप को मानने लगते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसे हालात से गुजर रहे हैं तो जरूरत है बाहर आने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एक्सरसाइज और मेडिटेशन
एक्सरसाइज जहां एक तरफ आपके शरीर को एक गठन देंगे, वहीं मेडिटेशन दिमाग की हर ऐंठन से आपको मुक्त कर देगी। इनकी बदौलत होने वाला बेहतरीन रक्तसंचार दिमाग की कोशिकाओं को भी स्वस्थ रखेगा और सोच में भी ताजगी लाएगा। एक्सरसाइज और मेडिटेशन के सहारे आप ब्रेकअप के दर्द से बाहर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें