किसी भी रिश्ते में एक दूसरे से उम्मीदे होना आम बात है। जैसे जैसे रिश्ता और उम्र बढ़ती जाती है, आपके पार्टनर की उम्मीदे भी आपसे बढ़ने लगती हैं। कई बार जो उम्मीदे और इच्छाएं आपका पार्टनर रिश्ते के शुरुआती दिनों में आपसे रखता है, वक्त के साथ उनमें बदलाव आने लगता है। रिश्ता वही रहता है लेकिन उम्मीदे बदल जाती है। जैसे 24-25 साल की उम्र में कपल एक दूसरे के साथ घूमने फिरने और रोमांटिक मूवी देखना चाहते हैं लेकिन 40 साल की उम्र में उनकी आप से कुछ और उम्मीदें होती हैं। ऐसे में जरूरी होता है कि वक्त के साथ कपल एक दूसरे की उम्मीदों और इच्छाओं के बारे में जान लें। चलिए जानते हैं 40 साल के बाद कपल्स एक दूसरे से क्या उम्मीद रखते हैं ताकि उन्हें समझकर रिश्ते में मिठास और प्यार का बरकरार रखा जा सके।