अक्सर रिलेशनशिप में जब कपल्स के बीच कहासुनी या विवाद होता है, तो पार्टनर गुस्से में यह कह जाते हैं कि वह आपको पसंद करते ही नहीं थे। पहली बार में आपको उन्होंने रिजेक्ट ही किया था लेकिन फिर भी आज वह इस रिश्ते में हैं। गुस्से में कही गई बात पर आपका पार्टनर माफी भी मांग लेता है और विवाद वहीं खत्म हो जाता है लेकिन कई मामलों में ऐसा हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की पहली पसंद न हों। साथ रहते रहते वह आपसे प्यार करने लगते हैं लेकिन पहली बार में उन्होंने आपको पसंद नहीं किया होता। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर की दूसरी चॉइस या पसंद हों। ऐसे में अगर आपको जानना है कि क्या आपके पार्टनर ने आपको पहली बार में ही पसंद कर लिया था या आप उन्ही फर्स्ट चॉइस नहीं थे, तो इसके कुछ संकेत हैं। इन संकेतों पर ध्यान देकर जानें आपके पार्टनर के दिल की बात।