Relationship Tips: शादी महज दो लोगों का रिश्ता नहीं है, बल्कि दो अलग संस्कृतियों, आदतों, विचारों और अपेक्षाओं का मिलन भी है। शादी के शुरुआती समय को कपल के लिए हनीमून पीरियड माना जाता है, लेकिन प्यार और नएपन के अहसास के साथ ही शादी के पहले साल में कई छोटे-बड़े झगड़ें और गलतफहमियां भी हो सकती हैं। यही वजह है कि शादी का पहला साल "Adjustment Year " कहलाता है, यानी सामंज्य व समन्वय बनाने का साल होता है। शादी से पहले भावी दूल्हा और दुल्हन कई सारे सपने देख लेते हैं। उन्हें लगता है कि शादी के बाद वह अपने जीवनशाथी के साथ एक प्यारभरा वक्त बिताएंगे। अपने हनीमून पीरियड को एन्जाॅय करेंगे। लेकिन उन्हें उन ये पता होना चाहिए कि प्यार के साथ ही पहले साल में चुनौतियां भी आएंगी।
इस लेख में ऐसी उन पांच सबसे आम चुनौतियों के बारे में बताया जा रहा है, जिनका सामना लगभग हर नवविवाहित जोड़ा करता है। इन समस्याओं को समझकर पहले से ही मानसिक तौर पर इनके लिए तैयार रहें और साथ ही आसान समाधान जानकर आने वाली चुनौतियों का सामना करें।