फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Tips: अगर आप में हैं ये 6 आदतें तो बिगड़ सकता है शादीशुदा जीवन

Fri, 15 Apr 2022 04:08 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
शादी दो लोगों और उनके परिवारों के जीवन को एक दूसरे से जोड़ देता है। भारतीय संस्कृति में शादी को भाग्य और जन्मों का साथ माना जाता है। परिवार के लोग धूमधाम से अपने बच्चों की शादी पूरे रीति रिवाजों के साथ कराते हैं और यह आशा करते हैं कि उनका रिश्ता जीवन भर के लिए जुड़ गया है। अपने उनके बच्चे अपने जीवन और परिवार की नई शुरुआत करेंगे। लेकिन जब दो लोग शादी के बाद एक साथ रहना शुरू करते हैं तो उनकी आदतें, पसंद और बातें अक्सर एक दूसरे से अलग होती हैं, जिन्हें उन्हें अपनाने में समय लगता है। अक्सर कपल्स छोटी छोटी बातों और आदतों के कारण एक दूसरे से नाराज हो जाते हैं। कभी कभी ये बाते उनके रिश्ते के बीच दरार का काम करती हैं। कपल्स की कुछ आदतें शादीशुदा जीवन को बिगाड़ सकती हैं। चलिए जानते हैं उन आदतों के बारे में जिन्हें अगर आप नहीं बदलेंगे तो रिश्ता खराब हो जाएगा और शादी शुदा जीवन में खटास आ जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर की हमेशा आलोचना करना

अक्सर रिलेशनशिप में पार्टनर अपने साथी की हर छोटी छोटी बात पर उनकी आलोचना करते हैं। हर बात पर रोकते टोकते हैं। उन्हें लगता है कि पार्टनर की आदत उनके मुताबिक हो, जिसे लेकर वह उनकी गलतियां निकालते रहते हैं। अगर पार्टनर कभी कभी ऐसा करता है तो उसे अनदेखा किया जा सकता है लेकिन अगर यह उनकी आदत का हिस्सा है तो उनका रिश्ता बिगड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
दूसरों से पार्टनर की तुलना करना

किसी भी शख्स को यह पसंद नहीं होता कि उनका पार्टनर दूसरों से उनकी तुलना करें। पर अक्सर ऐसा होता है कि पार्टनर अपने दोस्त या उनके पार्टनर से अपने साथी की तुलना करते हैं। वह अपने भाई/बहन के पार्टनर या रिश्तेदार से भी तुलना करते रहते हैं। लगातार इसी तरह से पार्टनर की तुलना दूसरों से करना उन्हें पसंद नहीं आता। साथी को यह महसूस हो सकता है कि आप उन्हें पसंद नहीं करते।

4 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
पार्टनर से बातचीत न करना

कपल्स के बीच बातचीत होना बहुत जरूरी है। भले ही आप कितने भी रिजर्व टाइप हों लेकिन अगर आप अपने पार्टनर से खुल कर अपने दिल की बात नहीं कर पाते, उनके साथ अधिक बातचीत नहीं करते, तो पार्टनर आपसे असंतुष्ट हो सकता है। ऐसे में रिश्ता कमजोर होने लगता है।
विज्ञापन

5 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : iStock
सबके सामने पार्टनर को शर्मिंदा करना

कई बार लोगों की आदत होती है कि वह अपने पार्टनर का मजाक बनाते हैं। अक्सर वह अपने दोस्तों, परिवार या रिश्तेदारों के सामने मजाक मजाक में अपने पार्टनर को शर्मिंदा करते हैं। हो सकता है कि आपका इंटेंशन ऐसा न हो लेकिन आपकी इस आदत से पार्टनर को बुरा लग सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : Istock
पार्टनर के परिवार की बुराई करना

अगर आप अपने पार्टनर के सामने उनके परिवार की बुराई करते हैं या नकारात्मक बातें करते हैं तो यह उन्हें बुरा लग सकता है। किसी भी शख्स को उनके परिवार के बारे में कुछ बुरा सुनना पसंद नहीं होता। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के माता, पिता या भाई-बहन को लेकर कुछ बुरा कहते हैं तो इससे आपके शादीशुदा रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रिलेशनशिप टिप्स - फोटो : istock
अपने वादे तोड़ना

अगर आपने अपने पार्टनर से कोई वादा किया है लेकिन उसे आप बाद में भूल जाते हैं या वादा तोड़ देते हैं तो पार्टनर को इस बात से नाराज हो सकती है। अगर एक बार ऐसा हुआ हो तब तो पार्टनर का गुस्सा या नाराजगी खत्म की जा सकती है लेकिन अगर आप हमेशा ही पार्टनर से किए वादों से मुकर जाते हैं तो उनका आपकी बातों पर विश्वास खत्म हो जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें