Relationship Tips: जब आप किसी शख्स के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, उन्हें डेट कर रहे होते हैं या उनके साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे होते हैं, तो आप अकेले नहीं होते। आपका पार्टनर इस रिश्ते में आपका साथी, हमसफर और परिवार बन जाता है। हालांकि कुछ लोगों के रिश्ते में एक ऐसा दौर भी आ सकता है, जहां वह खुद को अकेला महसूस करते हैं। पार्टनर के होते हुए भी आप रिश्ते में खुद को साथी के बिना होने जैसा ही महसूस करने लगते हैं। रिलेशनशिप में दो लोगों के बीच समझ और उत्सुकता होती है। वह एक दूसरे की भावनाओं की फ्रिक करते हैं। इसलिए वह इस रिश्ते में खुश व संतुष्टि महसूस करते हैं। लेकिन जब कपल के बीच भावनात्मकता की कमी आने लगती है, पार्टनर की खुशियां या परवाह करना कम कर देते हैं तो रिश्ता बोझ बनने लगता है। ऐसे में अक्सर कपल रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करते हैं। वह एक दूसरे से बातचीत करना कम कर देते हैं या बंद कर देते हैं। रिश्ते को लेकर उनकी उत्सुकता खत्म होने लगती है। अगर समय रहते रिलेशनशिप के इस दौर को बदला न जाए तो रिश्ता खत्म होने या ब्रेकअप होने की कगार पर आ जाता है। क्या आपको पता है कि रिश्ते में अकेलापन महसूस करने की नौबत कब और क्यों आती है? जानिए पार्टनर के होते हुए भी रिलेशनशिप में अकेलापन महसूस करने की क्या वजह है।