Krishna Janmashtami 2022: कौरव और पांडव एक की कुल के थे। वे सभी भाई थे, इसलिए जब उनके मध्य महाभारत का युद्ध हुआ तो एक पल के लिए अर्जुन इस धर्म संकट में आ गए कि अपने परिवार से युद्ध करना क्या सही होगा? अर्जुन अपने सगे संबंधियों, भाइयो और गुरुओं को युद्ध के मैदान में अपने सामने देख विचलित हो गए। युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण अर्जुन के सारथी बने थे। उन्होंने अर्जुन की व्याकुलता को देश उपदेश दिया। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में खड़े होकर अर्जुन को जो ज्ञान दिया, उसे ही गीता का ज्ञान कहा जाता है। इसे हिंदू धर्म में श्रीमद्भागवत गीता के नाम से जाना जाता है। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का उपदेश आज भी लोगों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। गीता केवल धर्म के मार्ग पर चलने की राह नहीं दिखाती, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है। सफल जीवन के लिए सभी को गीता में दिए कुछ उपदेशों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता में बताए गए ज्ञान के रास्ते पर चलकर आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।