जब दो लोग प्यार के रिश्ते में होते हैं, तो इसको लेकर उनके दिमाग में कई तरह के सपने चलते हैं। लेकिन ये सपने सबके पूरे हो पाएं, ऐसा होना थोड़ा मुश्किल है। लोग रिलेशनशिप में बंध तो जाते है, लेकिन उसके बाद कई लोग इसे निभा नहीं पाते हैं और कई तरह की दिक्कतों का भी सामना करते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने इस प्यार के रिश्ते को बखूबी निभाते हैं और अपने पार्टनर संग हंसी-खुशी जीवन बिताते हैं। लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि जहां प्यार होता है, वहां छोटी-मोटी तकरार भी होती ही है। वहीं, प्यार में डूबे प्रेमी कई बार कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिसकी वजह से उनका हंसता-खेलता रिश्ता भी टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं। इसलिए आपको हम कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से आपका प्यारा का रिश्ता टूट सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।