फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Relationship Advice: ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? जानिए ये सीक्रेट्स

Fri, 28 Feb 2025 03:58 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों सहज और खुशनुमा बने रहें, तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस बैलेंस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
ऑफिस में सफलता और घर में खुशहाली दोनों ही जरूरी हैं, लेकिन इन दोनों के बीच सही संतुलन न बना पाने से रिश्तों में तनाव आ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों सहज और खुशनुमा बने रहें, तो आज की इस खबर में हम आपको कुछ आसान टिप्स अपनाकर इस बैलेंस को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe Stock
1. समय का सही मैनेजमेंट करें
  • ऑफिस से लौटने के बाद परिवार को पूरा समय दें।
  • काम को ऑफिस तक ही सीमित रखने की आदत डालें और घर पर ईमेल व लैपटॉप से दूरी बनाएं।
  • तय समय पर घर लौटने की कोशिश करें ताकि जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
2. ऑफिस और पर्सनल लाइफ को मिक्स न करें
  • ऑफिस की टेंशन को घर न लाएं, इससे रिश्तों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
  • जब जीवनसाथी से बात करें, तो ऑफिस की बातें भूलकर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
  • डिनर टाइम और क्वालिटी टाइम के दौरान ऑफिस के कॉल्स और मीटिंग्स को सीमित रखें।

4 of 5
ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
3. संचार (कम्युनिकेशन) को बनाए मजबूत
  • अपने जीवनसाथी से खुलकर बातचीत करें और उनकी भावनाओं को समझने की कोशिश करें।
  • यदि ऑफिस का काम ज्यादा है, तो उन्हें पहले से बता दें, ताकि वे इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
  • दिन में कम से कम 10-15 मिनट केवल एक-दूसरे के साथ बिताने की आदत डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस और पर्सनल लाइफ में परफेक्ट तालमेल कैसे बनाएं? - फोटो : Adobe stock
4. सरप्राइज और छोटी-छोटी खुशियां दें
  • ऑफिस से आने के बाद एक छोटा सा गिफ्ट, उनकी पसंदीदा चॉकलेट या फूल लाकर उन्हें स्पेशल फील कराएं।
  • कभी-कभी अचानक डेट नाइट या मूवी प्लान करें, इससे रिश्ते में ताजगी बनी रहती है।
  • बिना किसी खास मौके के प्यार भरा मैसेज या कॉल करके उन्हें अपनी अहमियत का एहसास कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें