What is Sandwich Generation: सैंडविच जनरेशन एक ऐसा टर्म है, जो कुछ वक्त से काफी चर्चा में हैं। सैंडविच जनरेशन में 40 से 60 वर्ष की आयु के लोग आते हैं। ये टर्म उन लोगों के लिए उपयोग में आता है जो अपने बूढ़े माता-पिता और बच्चों दोनों की जिम्मेदारी एक साथ निभा रहे होते हैं। ऐसे लोग एक तरह से दो पीढ़ियों के बीच सैंडविच हो जाते हैं, इसलिए इन्हें सैंडविच जनरेशन कहा जाता है।
कौन से लोग इस पीढ़ी में आते हैं?
- वे व्यक्ति जो अपने माता-पिता की देखभाल करते हैं और साथ ही अपने बच्चों की परवरिश भी कर रहे होते हैं।
- मिडिल-एज्ड प्रोफेशनल्स, जो अपने परिवार और करियर दोनों को संतुलित करने की कोशिश कर रहे होते हैं।
- आमतौर पर ये लोग दोनों पीढ़ियों के लिए वित्तीय, भावनात्मक और देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों को निभाते हैं।
- इस पीढ़ी में महिलाएं और पुरुष दोनों आते हैं, लेकिन महिलाओं पर पारिवारिक जिम्मेदारियों का अधिक भार देखा जाता है।