असहमति होना तो सामान्य बात है
- फोटो : Adobe
असहमति होना तो सामान्य बात है
रिलेशनशिप काउंसलर रुकैया जीरापुर बताती हैं, मैरिज को हैप्पी मैरिड लाइफ बनाने के लिए सबसे अहम है, व्यस्त जीवन में से अपने रिश्ते के लिए समय निकालना। महीने दो महीने में डेट नाइट प्लान करें और क्वालिटी समय साथ बिताएं। जब आप एक-दूसरे के साथ अच्छी तरह समय बिताते हैं तो आपका रिश्ता और ज्यादा गहरा होता है। ये छोटे-छोटे प्रयास रिश्ते को धीरे-धीरे आकार देते हैं। आप शादी के बाद अपनी रुचियों, शौक और लक्ष्यों को तवज्जो दें, क्योंकि जब आप व्यक्तिगत रूप से खुश होंगी, तभी अपने रिश्ते को बेहतर बना पाएंगी। कभी-कभी रिश्ते में असहमति होना सामान्य बात है, लेकिन इसे रिश्ते के बिगड़ने की वजह न बनने दें और समय रहते समाधान कर लें।