Summer born baby Names : बच्चे के जन्म के बाद माता पिता के लिए सबसे पहला और अहम फैसला होता है, उसका नाम तय करना। बच्चे का नाम जीवनभर उसके साथ रहता है। नाम एक व्यक्ति की पहचान भी है और उसके व्यक्तित्व का दर्पण भी हो सकता है।इस कारण अक्सर लोग अपने बच्चों को नाम भगवान के नाम पर चुनते हैं ताकि उनमें इश्वर के गुण शामिल हों। इसके अलावा ऐसे नामों का भी चयन करते हैं, जिनके अर्थ प्रभावी या आकर्षक हों।
आपके घर पर भी नन्हा मेहमान आने वाला है और बच्चे के लिए ऐसा नाम चुनें जो दूसरे के सामने उसे एक प्रभावी व्यक्ति के तौर पर प्रस्तुत करे। अगर अप्रैल, मई या जून के महीने में बच्चे का जन्म होना है तो वह गर्मी में जन्मा बच्चा होगा। बच्चे के नाम गर्मी के मौसम के अनुरूप ही तय कर सकते हैं। इस गर्मी में उसका कूल-कूल नाम रखा जा सकता है यानी अर्थपूर्ण होने के साथ ही ऐसा आधुनिक नाम चुनें जो मौसम के मुताबिक हो। यहां आपको गर्मी में जन्मे बच्चों के लिए आधुनिक नामों की सूची दी जा रही है।