प्यार में जीने मरने की कसमें खाने के बाद क्या होता है कि अचानक शादीशुदा कपल्स की लाइफ तलाक तक पहुंच जाती है? उन्हें अचानक एक-दूसरे का साथ बोझ की तरह लगने लगता है। सारे कसमे-वादे उन्हें बेकार से लगने लगते हैं। वह अपने रिश्ते की डोर को किसी तरह खिंचने की कोशिश करते हैं और एक दिन उन्हें लगने लगता है कि अब अलग होना ही बेहतर है। दरअसल, आजकल के कपल्स में धैर्य की काफी कमी है। वह अपने रिलेशनशिप के परिपक्व होने तक इंतजार नहीं कर पाते हैं। वो चाहते हैं कि सब कुछ परफेक्ट चले, जो कि शादी के बाद थोड़ा मुश्किल होता है। वो छोटी-छोटी बहसे में उलझ कर रह जाते हैं और बिना सोचे समझे तलाक का फैसला ले लेते हैं।